स्वास्थ्य

मां बनने के बाद इन चीजों का जरूरी करें सेवन, हर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरूरी खबर

मां बनना हर औरत के लिए सौभाग्य की बात होती है। हर किसी को ये खुशनसीबी मिले ये जरूरी नहीं होता है और ऐसी बहुत सी महिलाओं की कहानी है जो अपनी औलाद चाहती हैं। शादी के बाद महिलाओं में प्रेग्नेंट होने की अलग ही खुशी होती है और इस खुशी का एहसास पुरुषों में भी होता है जब उनकी पत्नी उन्हें प्रेग्नेंसी की खबर सुनाती हैं। बहुत सी महिलाएं डिलीवरी के बाद कुछ भी खाने लगती है जो उनके और उनके नवजात शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में मां बनने के बाद इन चीजों का जरूरी करें सेवन, ये खबर महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है आपको पूरा लेख पढ़ना चाहिए।

मां बनने के बाद इन चीजों का जरूरी करें सेवन

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपने बच्चे की सेहत के लिए चिंतित रहती हैं। उनके लिए ही वे सेहत को ध्यान में रखते हुए डाइट लेना शुरु करती हैं। मगर हर किसी को सही डाइट का पता हो ये जरूरी नहीं होता है। उन्हें बच्चों के आगे अपनी सेहत का बिल्कुल ख्याल नहीं रहता है जबकि वे ये भूल जाती हैं कि बच्चे के 6 महीने के होने तक वो उनके द्वारा जो भी खाया-पिया होता है दूध के सहारे लेता है। मां को कभी नहीं भूलना चाहिए कि मां बनने के बाद उन्हें बच्चे के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए जो कुछ भी अपने भोजन में शामिल करेंगी उसका अच्छा-बुरा प्रभाव बच्चे को भी मिल सकता है। तो मां बनने के बाद इन चीजों को अपने आहार में शामिल करें…

अंडों का करें सेवन

डिलीवरी के बाद महिलाओँ के अंडे से ही सबसे ज्यादा प्रोटीन मिल सकता है। हर दिन कम से कम एक अंडा तो उन्हे जरूर खाना चाहिए जिससे उन्हें प्रोटीन और विटामिन डी मिल सके।

ओट्स है लाभदायक

महिलाओं को फाइबर की बहुत जरूरत होती है और फाइबर आयरन की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए डिलीवरी के बाद महिलाओं को हर दिन कम से कम एक कटोरी ओट्स जरूर खाना चाहिए।

पालक का करें सेवन

आयरन के साथ विटामिन ए चाहिए होता है इसलिए उन्हें पालक जरूर खाना चाहिए। वैसे पालक को महिलाएं जूस, सब्जी,. सलाद के तौर पर भी अपनी डाइट में लेना चाहिए।

दूध से मजबूत होंगी हड्डियां

दूध एक ऐसा आहार है जो अपने आप में पूरा आहार माना जाता है। इसमें विटामिन डी, बी, प्रोटीन के साथ दूसरे कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं और इसमें कैल्शियम होने से हड्डियां भी मजबूत होती है।

विटामिन ई जरूरी है

विटामिन ई की मात्रा को पूरा करने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में बादाम को शामिल करना चाहिए जिसे हर दिन नियमित रूप से लेना चाहिए। इसमें मिलने वाला ओमेगा-3 बच्चे और मां दोनों के लिए अच्छा होता है।

सोंठ का सेवन

सोंठ में पाए जाने वाले जरूर तत्व महिलाओं को डिलीवरी के बाद ताकत देते हैं। सोंठ का प्रयोग आप लड्डू के रूप में कर सकते हैं और उसमें काजू, बादाम और गुण मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

Back to top button