स्वास्थ्य

अगर आप भी करते हैं एप्पल साइडर विनेगर का सेवन तो पहले पढ़ लें ये ये 5 विशेष बातें

आपने बहुत सी बीमारियों में एप्‍पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके का सेवन करते देखा होगा। ये सेब को फर्मेंटेशन या उबालकर बनाया जाता है। एप्‍पल साइडर विनेगर ब्‍लड शुगर और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है इसके साथ ही ये त्‍वचा पर होने वाली एलर्जी या कीट-पतंग के काटने पर भी उपयोग में लाया जाता है। एप्पल विनेगर साइडर के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी ही होता है। मगर हर फायदा करने वाली चीज नुकसान करती है और इसमें भी कुछ गुण ऐसे ही पाए जाते हैं। फायदा ही नहीं नुकसान भी करता है सेब का सिरका, जानिए इसके बारे में.

फायदा ही नहीं नुकसान भी करता है सेब का सिरका

एप्‍पल साइडर विनेगर के सेवन के दौरान कुछ चीजों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है, जो आपको बिल्‍कुल नही करनी चाहिए वरना उल्टा रिएक्शन मिल सकता है। इन चीजों को हमेशा याद रखिए-

सीधा नहीं पिएं


सेब के सिरके का स्वाद बहुत अजीब होता है इसलिए बहुत से लोग इसे एक शॉट में सीधे पीना पसंद करते हैं। फिर कड़वा स्वाद को दूर करने के लिए मीठा या कुछ और खाते हैं। आपका ऐसा करना आपके शरीर को फायदा देने के बजाए नुकसान दे सकता है। हाई एसिटिक एसिड होने के कारण, आप अपने पेट और अन्नप्रणाली को जोखिम में डाल सकते हैं। इससे आपके गले में कुछ परेशानी होने की संभावना हो सकती है इसलिए, अपने एप्‍पल साइडर विनेगर के फायदे पाने और बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए इसे पानी या जूस में सिरका डालकर एक शॉट में न पिएं।

सोने से ठीक पहले नहीं पिएं

हमेशा सोने से आधे घंटे पहले ही एप्‍पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से इस बात की संभावना होती है कि जब आप लेट रहे हों, तो एप्‍पल साइडर विनेगर वापस अन्नप्रणाली या ग्रासनली में जा सकता है फिर आपको परेशनी भी हो सकती है तो इस बात का ध्‍यान रखें कि आप लगभग 30 मिनट तक सीधा रहने की कोशिश करें जिससे ये आपके गले में अटके नहीं।

सीधा त्वचा पर नहीं लगाएं

एप्‍पल साइडर विनेगर में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी गुणों के कारण स्किन के लिए टोनर के रूप में इस्तेमाल होता है। यह त्वचा के पीएच लेवल को भी कंट्रोल रखता है और मुहांसों व दाग-धब्‍बों को हटाने के साथ रूसी को दूर करने में मदद करता है। ये तो बात फायदों की हो गई लेकिन अगर बात इसके नुकसान की करें तो इसे कभी त्वचा पर सीधा नहीं लगाना चाहिए। आप इसे त्‍वचा पर पतला करके अच्छे से लगाएं और इसके अलावा, त्वचा के साथ सीधा संपर्क से यह स्किन सेल्‍स को नुकसान पहुंचता है और यह त्‍वचा में जलन पैदा करने लगता है।

खाने के ठीक बाद नहीं पिएं

एप्‍पल साइडर विनेगर को खाली पेट पीना अच्छा माना जाता है। खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से वजन कम होता है और पाचन शक्ति भी ठीक होती है। भोजन के ठीक बाद एप्पल साइडर विनेगर पीने से पेट और पाचान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और अगर आपने इसे पी लिया है तो तुरंत खाना नहीं खाएं कम से कम 20 मिनट तक रुके रहें।

ज्यादा सेवन करना

किसी भी चीज का ज्यादा सेवन शरीर को हानि पहुंचा सकता है और ऐसा ही हाल सेब के सिरके का भी है। इसे ज्यादा पीने से पेट खराब या पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकता है इसिले इसे हमेशा कम मात्रा में ही लेना चाहिए और इसमें कुछ बूंद पानी की भी मिलाकर ही पीना चाहिए।

Back to top button