बॉलीवुड

हू-ब-हू मलाइका अरोड़ा जैसी दिखती है ये लड़की, फोटो देख अर्जुन कपूर भी खा सकते हैं धोखा

सोशल मीडिया में अक्सर कलाकारों की हमशक्ल की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसमें कुछ की शक्ल तो एक दूसरे बिल्कुल हू-ब-हू मिलती है। इतना ही नहीं, हमशक्ल की तस्वीरों को देखकर एक बार तो खुद कलाकार भी हैरान हो जाते हैं। अभी तक आपने अनुष्का, दीपिका और कैटरीना जैसी अभिनेत्रियों की हमशक्ल देखी होंगी, लेकिन यहां हम मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल की बात कर रहे हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल की तस्वीर वायरल हो रही है, जोकि बिल्कुल उन्हीं की तरह दिखाई दे रही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मलाइका अरोड़ा की शक्ल जैसी दिखने वाली लड़की कोई आम नहीं, बल्कि साउथ फिल्मों की अभिनेत्री है, जिसका नाम हिना पांचाल है। मलाइका अरोड़ा और हिना पांचाल को एक ही जगह पर खड़े कर दें, तो दोनों में पहचान कर पाना लगभग मुश्किल दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से इन्हें इन दिनों मलाइका की हमशक्ल के नाम पर वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हिना पांचाल की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, जिसमें वे हू-ब-हू मलाइका अरोड़ा जैसी दिखाई दे रही हैं।

साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं हिना पांचाल

हिना पांचाल ने साउथ की फिल्मों में साल 2014 में डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। हिना पांचाल अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिनसे उनकी फैंस फॉलोइंग जबरदस्त हो गई है। खैर, यहां हम बात मलाइका अरोड़ा और हिना पांचाल की शक्ल के बारे में बात करते हैं। दोनों की तस्वीर आपस में एक दूसरे से खूब मिलती जुलती है। इतना ही नहीं, हिना की स्टाइल भी मलाइका अरोड़ा जैसी ही है, जिसकी वजह से लोग उन्हें मलाइका की हमशक्ल कह रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर 2 लाख लोग करते हैं फॉलो

हिना पांचाल को इंस्टाग्राम पर लगभग 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जिसके पीछे की दो वजह सामने आ रही है। पहली वजह हिना पांचाल बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं, तो वहीं दूसरी वजह उनकी शक्ल मलाइका अरोड़ा से मिलती जुलती हैं। इतना ही नहीं, हिना पांचाल को देख कर जवानी के दिनों वाली मलाइका की याद भी सबको आ जाती है। हालांकि, मलाइका बढ़ती उम्र में भी किसी से कम नहीं है, लेकिन हिना को देखकर मलाइका के जवानी के दिन याद आ जाते हैं।

अर्जुन कपूर भी खा सकते हैं धोखा

सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि यदि दोनों को एक साथ देखा जाए तो फिर अर्जुन कपूर भी धोखा खा सकते हैं कि उनकी मलाइका अरोड़ा कौन है। मतलब साफ है कि फैंस ने तो हिना पांचाल को मलाइका की हमशक्ल मान ही लिया है। अब इंतजार करने वाली बात यह है कि इस पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है, क्योंकि उनकी मजेदार प्रतिक्रिया का फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button