बॉलीवुड

मुंबई में जैकलीन को मिली उनकी हमशक्ल, कोई आम लड़की नहीं बल्कि हैं इतनी बड़ी सेलिब्रिटी

आपने अक्सर सुना होगा कि एक ही चेहरे के सात लोग होते हैं, लेकिन हम अक्सर अपने से मिलते जुलते चेहरों से जल्दी मिल नहीं पाते। हालांकि बॉलीवुड एक्टर्स इस मामले में काफी लकी निकल जाते हैं क्योंकि उनकी मिलती जुलती शक्ल वाले लोग उन्हें आसानी से मिल जाते हैं। हाल ही में अनुष्का और आलिया की हमशक्ल हमारे सामने आई थीँ। अब इस लिस्ट में जैकलीन फर्नानडिस का नाम भी जुड़ गया है। अनुष्का की इस हमशक्ल को देखकर आप भी धोखा खा सकते हैं।

अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा आईं मुंबई

जैकलीन फर्नानडिंस ने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी हमशक्ल के साथ नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि जैकलीन की ये हमशक्ल कोई आम लड़की नहीं है बल्कि अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस है अमांडा सर्नी है। दोनों ने तस्वीरों में पोज भी एक जैसे ही दिए हैं। सामने से भले ही जैकलीन और अमांडा अलग लगें, लेकिन दोनों की साइड प्रोफाइल काफी एक जैसी है और फर्क करना भी थोड़ा मुश्किल हैं।

 

View this post on Instagram

 

@amandacerny I think it’s about time you came visited me in Mumbai!! ?

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

जैकलीन ने अमांडा को तस्वीर में टैग करके लिखा कि मुझे लगता है कि ये समय है की आप मुझसे मिलने मुंबई आईं। अमांडा ने जैकलीन के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा की आपने जो भी शेयर किया वो काफी मजेदार है। इतना ही नहीं अमांडा ने फ्लाइट की एक तस्वीर शेयर करता हुए लिखा की मैं शर्त लगाती हूं कि आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि मैं इतनी एक्साइटेड क्यों हूं। साथ ही जैकलीन ने अमांडा की पोस्ट पर लिखा की मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये इतना जल्दी हो रहा है

जैकलीन से मिलती जुलती हैं अमांडा

बता दें कि अमांडा जर्मनी की रहने वाली है और उनके इंस्टाग्राम पर लाखो फॉलवर्स हैं। वो अपने काफी बोल्ड फोटोशूट और तस्वीरों के लिए भी जानी जाती हैं।अमांडा के इस तरह जैकलीन को दिए रिएक्शन पर भारतीय फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं और उन्हें भी अमांडा का भारत आने का इंतजार हैं। गौरतलब है कि जैकलीन श्रीलंकाई ब्य़ूटी हैं और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस है। हालोकि दोनों की खूबियां भी काफी मिलती हैं। दोंनों ही एक्ट्रेसेज अपनी फिटनेस के ले जानी जाती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले अनुष्का की डॉपलगैंगर ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थी। अनुष्का की हमशक्ल भी कोई आम लड़की नहीं बल्कि जूलिया माइकल्स है। जूलिया अमेरिकन सिंगर हैं और हूबहू अनुष्का शर्मा जैसी दिखती हैं। जूलिया की तस्वीरें जब सामने आई थीं तो फैंस उन्हें देखकर काफी चौंक गए थे। दरअसल जूलिया की शक्ल अनुष्का से बहुत ज्यादा मिलती है औऱ फैंस को एक ही शक्ल के दो फेमस लोगों को देखकर काफी हैरानी होती है।

हालांकि ऐसा पहला मौका नहीं है जब इन स्टार्स के हमशक्ल दिखें हों। इससे पहले रनबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सैफ अली खान, शाहरुख  के भी हमशक्ल देखने को मिले हैं। हालाकि इनके हमशक्ल आम इनसान हैं और कोई सेलिब्रिटी नहीं। इन स्टार्स के डॉपलगैंगर को देखकर फैंस को काफी हैरानी भी होती हैं और खुशी भी। अब अनुष्का के बाद जैकलीन को भी विदेशी एक्ट्रेस में अपनी हमशक्ल मिल गई। ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर दोनों के इस मोमंट को काफी पसंद किया गया है।

यह भी पढ़ें

Back to top button