बॉलीवुड

इन बॉलीवुड स्टार्स की अजीबों-गरीब आदतों से आप भी होंगे अनजान, एक से बढ़कर एक हैं ये आदतें

बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ फैंस के लिए बहुत ही खास होती है, इसलिए वो सिर्फ उनकी फिल्मों के बारे में ही नहीं दूसरी चीजों के बारे में जानने में भी दिलचस्पी दिखाते हैं। हमारे फेवरेट स्टार्स क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, किससे मिलते हैं, क्या सोचते हैं और क्या करते हैं इन सारी चीजों के बारे में जानना फैंस के लिए अच्छा रहता है। उन्हें कभी किसी चीज से डर लगता है तो कभी उनकी कुछ ऐसी हरकत होती है जिन्हें जानकर फैंस भी हैरान रह जाएं। आपको आज कुछ स्टार्स की ऐसी ही आदतों के बारे में बताते हैं।

शाहिद कपूर

चॉकलेटी हीरो से रफ टफ मैन बन चुके शाहिद कपूर की एक आदत बड़ी ही अजीब है। शाहिद को दिन में कई बार कॉफी पीने की आदत हैं। शाहिद एक बार में कई कप कॉफी पी जाते हैं।

अमीषा पटेल

फिल्मों से दूर हो चुकी अमीषा पटेल कभी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती थी। फिल्म कहो ना प्यार है से उनका धमाकेदार डेब्यू हुआ था और फिल्म गदर से उन्होंने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। हालांकि आपक इस बारे में नहीं पता होगा, लेकिन अमीषा पटेल पिंक कलर की दीवानी हैं। वो गुलाबी रंग के कपड़े पहनना बहुत अच्छा लगता है यहां तक की गुलाबी रंग से वो इतनी ऑबसेस्ड हैं कि उनके घर का कलर कॉम्बिनेशन भी पिंक रंग का है।

जितेंद्र

जंपिंग जैक जितेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार में से एक हैं। जितेंद्र एक सफल एक्टर रहें हैं, लेकिन उन्होंने भी एक समय के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और अब वो कभी कभी किसी इवेंट में नजर आते हैं। हालांकि उनकी एक आदत ऐसी है जिसके बारे में फैंस भी जानकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल जितेंद्र को टॉयलेट के वक्त पपीते खाने की आदत है।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बिंदास बेबो करीना कपूर अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए काफी पसंद की जाती हैं। हालांकि करीना की एक आदत ऐसी है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। करीना को नाखून चबाने की आदत है और वो अक्सर अपने नाखून चबाती रहती हैं।

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेसेज में से एक रहीं रानी को उनकी एक्टिंग और एकदम अलग तरह की आवाज के लिए काफी पसंद किया है। हालांकि उनकी एक आदत ऐसी है जिसे फैंस नहीं जानना चाहेंगे। रानी को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा स्मोक करने वाली एक्ट्रेस माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब वो एक सिगरेट पीती हैं तो ये सिलसिला लंबे समय तक चलता है।

शाहरुख खान

किंग खान ने अपने एक्टिंग से दर्शकों क अपना दीवाना बनाया है। हालांकि उनकी एक आदत ऐसी है जिसके बारे में सोचकर किसी को भी अजीब लग सकता है। दरअसल शाहरुख खान जब तक बेड पर सोने के लिए नहीं चले जाते हैं तब तक वो जूते नहीं उतारते हैं। शाहरुख के इस आदत के बारे में तो आपने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा।

सनी लियोन

बॉर्बी डॉल सनी लियोन की हर अदा पर लोग फिदा हो जाते हैं। उनकी खूबसूरती लोगों के दिलों में बसती है। हालांकि उनकी इस आदत से आप भी अनजान होंगे। सनी लियोन हर 15 मिनट में अपने पैरों को साफ करती हैं। उनकी पैरों को लेकर ये आदत क्यों हैं इस बारे में तो सिर्फ सनी ही बता सकती हैं।

सुष्मिता सेन

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता अपने जीवन में एक खास दौर से गुजर रही हैं। उनकी हर बात लोगों को बहुत प्रभावित करती है, लेकिन उनकी एक आदत ऐसी है जो आपको बहुत चौंका देगी। सुष्मिता को खुले में नहाने की आदत है। वो बाहरी माहौल में नहाना ज्यादा पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button