बॉलीवुड

शादी के बाद भी इन बॉलीवुड एक्टर्स का रहा है अफेयर, कई स्टार्स ने तो की थी लव मैरिज

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्यार, शादी और तलाक ऐसी तीन चीजें हैं जिसके बारे में लोग ज्यादा सोचते नहीं हैं। इस इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जिनको 60 साल की उम्र में भी प्यार हुआ तो किसी ने प्यार में पड़कर अपनी उम्र से दोगुने उम्र के इंसान से शादी की है। वहीं कुछ लोगों ने शादी को कुछ सालों बाद ही खत्म कर दिया तो कुछ कपल्स ने एक लंबे समय के बाद अपने रिश्ते को खत्म किया है। वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो आज तक एक साथ हैं।

लेकिन इसके बावजूद भी बॉलीवुड में अफेयर और लिंकअप्स की खबरें आती रहती हैं। ये खबरें सिर्फ अनमैरिड स्टार्स की ही नहीं होती बल्कि इसमें कुछ शादी-शुदा सितारों के नाम भी होते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो खुलेआम प्यार करते पकड़े गए हैं, जबकि वो पहले से शादीशुदा थे। आज हम आपको अपने लेख में उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे जो शादी के बाद अपने अफेयर को लेकर खबरों में रहे थे।

अजय देवगन

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड की उन जोड़ियों में हैं जिन्हें पावर कपल में गिना जाता है। जितनने अच्छे से दोनों बड़े पर्दे पर एक-दूसरे का साथ देते थे उतने ही अच्छे से दोनों ने असल जिंदगी में भी एक-दूसरे का साथ दिया है। लेकिन एक समय ऐसा था जब अजय देवगन का नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ने लगा था। लेकिन खबरों के मुताबिक काजोल ने उन्हें कंगना से दूरी बना लेने की सलाह दे डाली थी, जिसके बाद अजय ने खुद बा खुद कंगना से दूरी बना ली।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लव स्टोरी से तो सब वाकिफ हैं। लेकिन अक्षय का नाम शादी से पहले भी और शादी के बाद भी कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहा है। बता दें कि ट्विंकल से शादी के बाद अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ने लगा था। लेकिन फिर ट्विंकल से अपने रिश्ते को बचाने के लिए अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली। खबरों की मानें तो अक्षय ने ट्विंकल से वादा किया था कि वो ना तो अब प्रियंका से कोई टच रखेंगे और ना ही उनके साथ कोई फिल्म करेंगे।

शाहरुख खान

शाहरूख खान और गौरी खान की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक हैं। गौरी शाहरूख के साथ तब से हैं जब उनको शायद कोई इस इंडस्ट्री में जानता तक नहीं था। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं इस बात का अंदाजा तो इसी बात से लग जाता है, लेकिन एक समय ऐसा था जब शाहरूख खान का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा था। और इस बात का कंफर्मेशन तब हुआ जब प्रियंका चोपड़ा से उनके पुराने प्रेमी के बारे में पूछा गया तो प्रियंका ने एक लैदर की जैकेट दिखाई थी जो कि शाहरूख खान की थी।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते के बारे में तो हर शख्स ही जानता है। बता दें कि जया बच्चन से शादी के बाद दोनों के अफेयर के कई किस्से सामने आए, यहां तक की जया को भी इस बारे में सब पता था। लेकिन एक बार जया ने रेखा को घर पर बुलाकर डिनर कराया था और उस रात उन्होंने रेखा से ऐसा कुछ कहा कि वो खुद बा खुद अमिताभ से दूर हो गई।

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय के प्यार के किस्से भी बॉलीवुड में काफी मशहूर थे। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। खबरों की मानें तो शत्रुघन की शादी पूनम से होने के बाद भी वो रीना रॉय के साथ रिश्ता बनाए हुए थे और कई बार उन दोनों को पूनम ने साथ में पकड़ा भी था।

Back to top button