बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, मौसी बनी परीणिती ने रख दिया ये प्यारा नाम

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की है उसके बाद से दोनों चर्चा में बने हुए हैं। कभी तस्वीरों के ट्रोल होने को लेकर तो कभी किसी नए एलबम को आने के लेकर ये कपल चर्चा में बना रहता है। एक बीच में ये अफवाह तक उड़ गई थी की निक और प्रियंका तलाक लेने वाले हैं और 117 दिनों तक ही इनकी शादी चल पाई हैं। हालांकि ये सारी बातें बकवास निकली। इसी बीच एक खबर ये आ रही थी कि प्रियंका बहुत जल्द मां बनने वाली है, लेकिन इस खबर में भी सच्चाई नहीं है। हालांकि उनके घर एक नया मेहमान आ चुका है और परीणिती ने उसका नाम भी रख दिया है।

ये हैं प्रियंका का न्यू बेबी

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। उनके परिवार में इस मेहमान के आने से बहुत ज्यादा खुशी है। आपको बता दें कि प्रियंका का ये नया मेहमान उनका एक पपी है। उसे लेकर चोपड़ा परिवार में खुशियां छाई हैं। वहीं परीणिती ने उसका नाम बैली चौपड़ा तक रख दिया है।

 

View this post on Instagram

 

Meet #BaileyChopra! And like in any other punjabi family — I (his aunt) named him!! Hahaha ? @priyankachopra @siddharthchopra89

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

बता दें कि प्रियंका ने बैली की तस्वीरें शेयर करते हुए ये भी बताया है कि अब जल्द उसका भी इस्टाग्राम अंकाउंट बना दिया जाएगा। वहीं परीणिती ने कहा कि जैसा हर पंजाबी फैमिली में होता है मैंने भी आंटी होने के नाते उसका नाम रख दिया है।गौरतलब है कि प्रियंका के पास एक डॉगी और है जिसकी तस्वीरें प्रियंका हमेशा शेयर करती रहती हैं। उनका ये डॉगी चर्चा में तब आ गया था जब उसके लिए प्रियंका ने 36 हजार की एक कोट खरीदी थी।

भाई की शादी के लिए भारत में प्रियंका

 

 

प्रियंका इस वक्त भारत में हैं और उनके घर लौटने के पीछे की वजह उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ी की शादी है। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर येलो शीर लेमन शेड की शर्ट में स्पॉट किया गया था। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने मंगसूत्र पहना था। हालांकि उनके भाई की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई है।

बता दें कि फरवरी में ही प्रियंका के भाई की सगाई हुई थी जिसके लिए प्रियंका भारत आई थी। उन्होंने भाई के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था मुझे तुम पर गर्व है बेबी ब्रदर, इशिता तुम्हारा परिवार में स्वागत है, तुम दोनों ही साथ में सुंदर लग रहे हो। भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।

जल्द फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

गौरतलब है कि प्रियंका अपनी शादी के बाद से बेहद खुश नजर आ रही हैं औऱ निक के साथ उनकी तस्वीरें भी चर्चा में आ जाती है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें चर्चा में थी की प्रिंयका और निक तलाक ले रहे हैं। इस पर निक और प्रियंका की तरफ से तो कोई बयान नहीं आया, लेकिन बहन परीणिती एक बार फिर प्रियंका के बचाव में उतरी थीं साथ ही जोनास परिवार ने भी इस तरह की खबर छापने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जोनास ब्रदर्स के साथ सकर एलबम में नजर आ चुकी हैं वहीं वो बहुत जल्द स्काइ ईज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं और इसके प्रोडक्शन में प्रियंका चोपड़ा, सिद्धाराथ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला शामिल हैं। दर्शकों को प्रियंका को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें

Back to top button