बॉलीवुड

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हैं बॉलीवुड के इन सितारों के नाम, किया है एक से बढ़कर एक काम

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड सेलेब्स अपने नाम और काम की वजह से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। बता दें इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई कलाकार हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपना लोहा मनवाया है। लेकिन आपको बता दें कि ये सेलेब्स सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करते इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा भी किया है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने कई ऐसे काम किए हैं कि उनका नाम इस किताब में तो दर्ज हुआ ही है साथ ही उनको पूरी दुनिया में सम्मान भी मिला है। बता दें कि इस रिकॉर्ड बनाने की लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, शाहरूख खान जैसे सितारे शामिल हैं। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ चुनिंदा सितारों के बारे में बताएंगे जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

शाहरूख खान

बॉलीवुड कि किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी उनकी फैन फौलोइंग काफी ज्यादा है। बता दें कि साल 2013 में शाहरूख खान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता थे। शाहरूख खान ने साल 2013 में 22.05 करोड़ रूपए की कमाई की थी और यही वजह थी की उनका नाम गिनीज वर्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हैं। बता दें कि सोनाक्षी का नाम 2016 में इस किताब में शामिल हुआ था। दरअसल उन्होंने एक कॉस्मेटिक इवेंट में हिस्सा लिया था। जहां पर सोनाक्षी ने नेल पेंट लगाने की प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं और इसी प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की वजह से उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी अपना नाम इस बुक में दर्ज करवा चुके हैं। बता दें कि साल 2009 में अपनी फिल्म दिल्ली 5 के प्रमोशन के लिए अभिषेक बच्चन ने इस रिकॉर्ड को बनाया था। उन्होंने महज 12 घंटों के भीतर लगभग 7 शहरों में स्पॉट किया गया था। अभिषेक बच्चन ने प्राइवेट जेट से गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे शहरों को पार करते हुए करीब 1800 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

कटरीना कैफ

बता दें कि कटरीना कैफ के लिए भी साल 2013 काफी अच्छा साबित हुआ था। शाहरूख खान की तरह साल 2013 में कटरीना का नाम भी ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में शामिल हुआ था। बता दें कि साल 2013 में कटरीना ने 63.75 करोड़ रूपए की कमाई की थी और सबसे ज्यादा कमाई करने की वजह से ये रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज किया गया था।

अशोक कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार का नाम भी ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हैं। बता दें कि उन्होंने बतौर लीड एक्टर सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया था जिस वजह से ये रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज हुआ था। बता दें कि साल 1936 में फिल्म ‘जीवन न्याय’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

आशा भोषले

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर आषा भोषले का नाम भी  ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हैं। बता दें कि बतौर प्ले बैक सिंगर के तौर पर उनके नाम पर सबसे ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। बता दें कि, आशा भोषले ने अपने करियर में 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।

जगदीश राज

तस्वीर में दिख रहे इस शख्स का नाम आप भले ही ना जानते हों लेकिन आपने इनको कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर पुलिस का किरदार निभाते देखा होगा। बता दें कि जगदीश राज ने अपने फिल्मी करियर सबसे ज्यादा पुलिस वाले के किरदार निभाए हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा पुलिस वाले का किरदार निभाने के चलते ही जगदीश राज का नाम गिवीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। आपको बता दें जगदीश ने कुल 144 फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है|

ब्रह्मानंद

ब्रह्मानंद को बॉलीवुड फिल्मों में आपने भले ही ज्यादा ना देखा हो लेकिन ये साउथ के जानेमाने कॉमेडियन हैं। बता दें कि ब्रह्मानंद ने साल 1987 से 2010 तक कुल 857 फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसके चलते इनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

कपूर परिवार

बॉलीवुड का जाना-माना कपूर परिवार पीढियों से बॉलीवुड में काम कर रहा है। बता दें कि पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर अब तक इस परिवार में से 25 कलाकार बॉलीवुड का हिस्सा बन चुक हैं। जिसके चलते ही इस परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

कुमार सानू

बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर कुमार सानू ने 1 दिन में 28 गाने गाने का रिकॉर्ड बनाया था। जिस वजह से इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

समीर अंजान

समीर अंजान एक बॉलीवुड गीतकार हैं, जिन्होंने अपने करियर में 35000 से भी ज्यादा गाने लिखे हैं। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Back to top button