दिलचस्प

परीणीति को जीजू निक से जूता चुराई की रस्म में पैसे की जगह मिला ऐसा तोहफा, आप भी कहेंगे- जीजू हो तो ऐसे

प्रियंका और निक जोनास की शादी को लगभग दो महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन इनकी शादी और रिसेप्शन से जुड़ी खबरें अक्सर ही आती रहती हैं। दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इनकी शादी बिल्कुल ही शाही अंदाज में हुई थी। प्रियंका जब क्रिश्चियन ब्राइड बनी थीं तो उनकी बहन परीणीति को मिलाकर 12 ब्राइड्समेड थी। वहीं हिंदू धर्म से हुई शादी में भी परी ने सारी रस्मो में भाग लिया था औऱ दूसरी कजिन और दोस्तों के साथ मिलकर जूता चुराई की रस्म में जीजू को लूटने का प्लान बनाया था। अब परी ने खुलासा किया है कि जूता चुराई की रस्म में उन्हें अपने जीजू से कितने रुपए मिले।

परी को जीजू से मिला ये तोहफा

बता दें कि प्रियंका के पति निक जोनास ने अपने सभी सालियों को पैसे देने की जगह डॉयमंड रिंग ही गिफ्ट कर दिया था। इस बात की जानकारी परी ने नेहा धुपिया के टॉक शो वोग बीएफएफ पर किया था। बता दें कि परी प्रियंका की कजिन है यानी की उनके चाचा- चाचीकी लड़की और ऐसे में वह सबसे खास ब्राइड्समेड और निक की सबसे खास साली साहिबा थां। उन्होंने बताया कि वह तो निक जीजू से हजॉरों डॉलर निकलवाने के मूड में थीं।परी ने बताया कि उन्होंने प्लान किया था कि वह जूता चुराई की रस्म में अपने जीजू से ढेरों पैसें लेंगी, लेकिन निक ने पहले ही अपने ग्रूमस्मेन को इशारा कर दिया था कि वह डॉयमंड रिंग से भरी हुई ट्रे लेकर सामने आएं। जैसे ही डॉयमंड रिंग से भरी ट्रे सामने आई सभी सालियां खुशी से उछल पड़ीं। अब निक ने जैसा तोहफा अपनी साली को दिया है उससे तो किसी के भी दिल में यही ख्याल आएगा की ऐसा जीजा तो हर किसी को मिलना चाहिए।

प्रियंका और निक हो गए थे भावुक

बता दें कि पहले 1 दिसंबर को प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गाउन पहना हुआ था। जब प्रियंका ब्राइड बने हुए निक के पास आ रही थीं तो उन्हें देखकर निक भावुक हो गए थे और उनकी आंखे भर आई थीं। वहीं प्रियंका जब दो दिसंबर को दुल्हन बनकर निक के पास गई तो वह भावुक हो गई थीं। वह अपने पिता को याद कर काफी भावुक हो गई थीं। बता दें कि प्रियंका के पिता की बहुत पहले ही कैंसर के चलते डेथ हो गई थी और वह अपने पिता के काफी करीब थीं। परी के माता पिता ने ही प्रियंका का कन्यादान किया था।प्रियंका और निक ने शादी के बाद कई रिसेप्शन दिए थे जिसमें दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। अब प्रियंका के सास ससुर ने अमेरिका में भी एक रिसेप्शन दिया है। वहा भी हॉलीवुड के कई बड़े सितारे औऱ मेहमान शामिल होंगे। बता दें कि प्रियंका औऱ निक ने बहुत जल्द ही डेट करने के बाद शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों हाल ही में अपना हनीमून मनाकर लौटे हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button