बॉलीवुड

पहले प्यार, फिर की शादी लेकिन ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका रिश्ता, नंबर 4 ने तोड़ा 20 साल का रिश्ता

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: शादी एक ऐसा बंधन होता हैं जो दो लोगों को आपस में जोड़ता है। दो लोग उम्र भर के लिए एक रिश्ते में जुड़ जाते हैं। अब बात करें अरेंज मैरिज और लव मैरिज की तो इन दोनों ही शादियों को लेकर के अलग-अलग सर्वे हुए, जिनमें कुछ में पाया गया कि अरेंज मैरिज सक्सेस फुल होती हैं किन्हीं सर्वों में पाया गया कि लव मैरिज।

आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बॉलीवुड के उन कपल के बारे में बताएंगें जिन्होंने की तो लव मैरिज लेकिन उसके बावजूद भी ज्यादा दिनों तक एक साथ रह नहीं पाए। बता दें कि इन कपल्स ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर और अपने धर्म से हटकर शादी की थी लेकिन एक समय बाद ये लोग अलग हो गए।

रितिक रोशन और सुजैन खान

बता दें कि रितिक और सुजैन की लव स्टोरी किसी फिल्मों से कम नही थीं। रितिक ने पहली बार जब सुजैन को देखा तभी वो उनको पसंद आ गई और फिर दोनों ने साल 2000 में शादी कर ली, दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन शादी के 14 साल बाद दोनों अलग हो गए।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का भी प्रेम विवाह हुआ था, दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था जिसके बाद साल 2003  में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के 13 साल बाद अलग हो गए और अब दोनों के दो बच्चे हैं जो करिश्मा के साथ रहते हैं। बता दें कि संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी कर ली हैं। वहीं सुनने में आ रहा है कि करिश्मा भी जल्द ही शादी कर सकती हैं।

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने काफी समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। बता दें कि दोनों ने साल 2013 में शादी की लेकिन शादी के 4 साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान

बता दें कि सलमान के भाई अरबाज खान और बॉलीवुड की जानी-मानी सेलेब मलाइका ने भी एक दूसरे से लव मैरिज की थी लेकिन शादी के 20 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया और अलग हो गए। बता दें कि जल्द ही मलाइका और अरबाज दोनों शादी करने वाले हैं। जहां मलाइका अर्जुन कपूर के साथ शादी कर सकती हैं तो अरबाज भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Back to top button