बॉलीवुड

प्रियंका ने ठंड से बचाने के लिए अपने डॉगी को पहनाई ऐसी जैकेट, कीमत जानकर कहेंगे बाप रे बाप!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कभी निक के साथ हाथ में हाथ डाले घूमती उनकी फोटो सामने आ जाती है तो कभी नए हेयरकट की तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास चर्चा में आ जाती है।प्रियंका का हर काम ऐसा ही होता है कि लोग हैरत में पड़ जाते हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही काम कर दिया है जिससे जानकार लोग दांतों तले ऊंगली दबा ले रहे हैं। यह मामला है प्रियंका की डॉगी डॉयना का जिसके लिए प्रियंका ने एक जैकेट खरीदी है और उसकी कीमत का अंदाजा लगाकर आप भी हैरत में पड़ने वाले हैं।

डॉयना को पहनाई मंहगी जैकेट

दरअसल प्रियंका को डॉगी से बहुत प्यार है। हाल ही में उनकी डॉगी डायना के लिए प्रियंका ने एक विंटर जैकेट खरीदी है जिसकी कीमत 36 हजार रुपए है। हाल ही में प्रियंका ने डायना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं जिसमें वह कई तरह के विंटर कपड़े पहने नजर आ रही है। उसकी पिक्स पर प्रियंका ने कैप्शन देते हुए लिखा है कि लॉस एंजलिस में बहुत ठंड है। साथ ही जैकेट डिजाइनर मोंकलर को डायना की ड्रेस के लिए थैंक्यू भी लिखा है।

प्रियंका तो इंटरनेशनल स्टार है हीं अब उनकी डॉगी डायना भी लोगों की नजरों में छा रही है। डॉयना के इंस्टाग्राम पर 95 हजार फॉलोवर्स है और इस पर प्रियंका ढेर सारे डॉयना के पिक्स अपलोड करती रहती हैं। बता दें कि प्रियंका के कई फेवरेट पेट हैं, लेकिन डॉयना उनके लिए सबसे खास हैं। इस बात का तो अंदाजा आप डॉयना की जैकेट से ही लगा सकते हैं।

प्रियंका की रैप ड्रेस थी शानदार

हालांकि प्रियंका अपने चुने हुए कपड़ों का भी खास ख्याल रखती हैं। अभी कुछ समय पहले ही प्रियंका की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्होंने ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुआ थी। प्रियंका ने ये ड्रेस फैशन डिजाइनर डायने वॉन फ्रस्टेनबर्ग को इंटरव्यू देते वक्त ये ड्रेस पहनी थी जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। ये एक तरह की रैप ड्रेस है जिसे डॉयने वॉन ने डिजाइन किया है। प्रियंका के इस ड्रेस की कीमत 35 हजार रुपए हैं। अब प्रियंका खुद तो 35 हजार की ड्रेस पहनती हैं और अपने डॉगी को 36 हजार की जैकेट पहनाती हैं।प्रियंका हाल ही में अपने पति निक के साथ हनीमून मनाकर लौटी हैं। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह कभी झूला झूले तो कभी बिकनी पहने नजर आ रही थीं। बता दें कि प्रियंका और निक ने थोड़े समय की डेटिंग के बाद ही शादी का फैसला कर लिया था। इसके बाद प्रियंका ने कोई विदेशी जगह ना चुनकर बल्कि अपने ही देश में जयपुर में राजसी ठाठ बाठ के साथ शादी रचाई थी।

पहले प्रियंका ने 1 दिसंबर को रॉल्फ लॉरेन का डिजाइन किया हुआ गाउन हना था और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद अगले ही दिन 2 दिसबंर को सब्यसाची की डिजाइन किया हुआ लंहगा पहना था। अपने शादी के समय प्रियंका काफी इमोशनल हो गई थी। प्रियंका के शादी के बाद रिसेप्शन में पीएम मोदी भी आए थे और बाद में बॉलीवुड सितारों को दिए रिसेप्शन में कई शानदार हस्तियां आई थीँ।

यह भी पढ़ें

Back to top button