बॉलीवुड

देखें प्रियंका और निक के संगीत समारोह की इनसाइड़ पिक्चर्स और वीडियोज

न्यूज़ट्रेंड एंटरमेंट डेस्क: इन दिनों बॉलीवुड में शहनाइयों की गूंज थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दीपिका और रणवीर के बाद प्रियंका और निक की शादी की खबरों से बॉलीवुड गलियारा छाया हुआ है। बता दें कि बीते 1दिसंबर को दोनों ने क्रिंश्चियन रीति-रिवाज से शादी की और 2 दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बता दें कि दोनों की शादी के समारोह फिलहाल जो

धपुर के उम्मेद भवन पैलेस में चल रहे हैं और दीपवीर की तरह ही उनकी शादी की कोई पिक्चर्स अभी लीक नहीं हुई हैं। लेकिन एक खुशखबरी यह है कि प्रियंका ने अपनी संगीत समारोह की कुछ पिक्चर्स को सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें प्रियंका और निक के परिवार वाले मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

हमने आपको अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि उनके संगीत में निक बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। सिर्फ निक ही नहीं उनका पूरे परिवार ने हिंदी और इंग्लिश गानों पर जमकर धमाल मचाया। बता दें कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार वालों को दो टीमों में बांट दिया गया था जिनके बीच डांस कांपटीशन रखा गया था। जिसे सभी ने ख़ूब एंजॉय किया और वो फंक्शन की तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने संगीत फंक्शन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसके साथ प्रियंका ने एक कैप्शन भी लिखा है।प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है- इसकी शुरुआत ज़ोरदार गानों और दोनों परिवारों के बीच डांस कॉम्पटिशन से हुई, जो कि प्यार का जश्न मनाने का तरीका है। निक और मैं संगीत का इंतज़ार कर रहे थे, शादी से पहले की एक और रस्म… और देख लीजिए कि हर एक पक्ष ने क्या किया है। क्या ज़बर्दस्त परफ़ार्मेंस थी। हर परिवार अपनी कहानी डांस और गानों के ज़रिए कह रहा था, जिसमें ढेर सारी मस्ती और प्यार शुमार था। हम इस शाम को हसीन बनाने के पीछे की गई कोशिशों के लिए आभारी रहेंगे। हमारे परिवारों और दोस्तों के लिए नयी ज़िंदगी की बेहतरीन शुरुआत है।

बता दें कि इस मौके पर सभी लोग भारतीय परिधानों में नजर आए। प्रियंका ने एक पिक शेयर की है जिसमें निक और सभी भाई शेरवानी पहने दिख रहे हैं। प्रियंका के संगीत में अंबानी परिवार भी शामिल हुई, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी कितने खुश नजर आ रहे हैं। देंखे तस्वीरें-


Back to top button