बॉलीवुड

दर्शकों को नहीं भाए बॉलीवुड के ये 5 बेमेल कपल्स, एक के अफेयर से तो हो गया था बड़ा विवाद

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर हमें बेमेल जोड़िये देखने को मिल जाती हैं, लेकिन फिल्म की कहानी अगर बढ़िया हो तो ये बेमेल जोड़िया भी अच्छी लगती हैं। वहीं कई बार ऐसा भी होता है जब ऑफस्क्रीन भी कुछ बेमेल जोड़ियां हमें देखने को मिल जाती है। दरअसल बॉलीवुड में कुछ ऐसे अफेयर भी हमारे सामने आएं जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ कि ये एक साथ हैं। आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही स्टार्स के अफेयर के बारे में जो एक साथ बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते थे।

कंगना रनौत-आदित्य पंचोली

बॉलीवुड की क्वीन कंगना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और ऋतिक से अफेयर को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। हालांकि साफ तौर पर कभी भी कंगना और ऋतिक एक दूसरे के साथ नहीं आए। वहीं एक पल ऐसा भी था जब कंगना आदित्य पंचोली के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आती थी। इन दोनों के सिर्फ उम्र के फासले ही नहीं बल्कि किसी भी तरह से ये दोनों कपल नहीं लगते थे। यहां तक की आदित्य के ऊपर कंगना ने नजरकैद का आरोप लगाया था और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। इनके अफेयर पर बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया था।

साजिद खान-जैकलीन

श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन का अफेयर एक वक्त था जब फिल्म निर्माता साजिद खान के साथ उनका नाम जुड़ा था। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता था। लोगों को इनकी जोड़ी भी काफी अटपटी लगती थी। लोगों को यकीन नहीं होता था कि जैकलीन जैसी खूबसूरत और यंग एक्ट्रेस को आखिर साजिद कैसे पसंद आ गए। फिलहाल तो दोनों बहुत ही अलग हो चुके हैं। इन दिनों साजिद खान मीटू के आरोप झेल रहे हैं।

शाहिद कपूर- विद्या बालन

बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर शाहिद कपूर के अफेयर के किस्से भी काफी मशहूर रहे थे, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब शाहिद का नाम विद्या बालन के साथ जुड़ा था। शाहिद और विद्या बालन साथ में फिल्म किस्मत कनेक्शन में काम कर रहे थे उन दिनों दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। हालांकि दर्शकों की इनकी ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन दोनों ही जोड़ियां पसंद नहीं आई थी। वहीं शाहिद विद्या से उम्र में छोटे भी हैं इसलिए भी दर्शकों को ये जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं आई।

महिमा चौधरी-लिएंडर पेस

फिल्म परदेस से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल लूट लिया था। करियर के पीक पर उनका नाम टेनिस के मशहूर प्लेयर लिएंडर पेस से जुड़ा था। हालांकि दोनों की जोड़ी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। वहीं ये कपल भी जल्दी एक दूसरे से दूर हो गया। महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली, लेकिन दोनों का आगे चलकर तलाक हो गया।

अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा

आज के समय में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का अफेयर काफी चर्चा में है, लेकिन ये कपल ऐसा है जो ट्रोलिंग का सबसे ज्यादा शिकार होते हैं। दर्शकों को अर्जुन और मलाइका की जोड़ी भी बिल्कुल पसंद नहीं आती है। दरअसल मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और इस वजह से दर्शकों को ये बेमेल जोड़ी लगती है।

यह भी पढ़ें

Back to top button