बॉलीवुड

लंबे ब्रेक के बाद कमबैक कर रही हैं ‘संध्या बींदणी’, इस सीरियल में आएंगी नजर

सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर घर घर में फेमस हुई दीपिका सिंह लंबे अर्से के बाद कमबैक कर रही हैं। जी हां, दीपिका सिंह ने सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के बाद एक लंबा ब्रेक लिया था, जिसके बाद अब वे पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के दौरान ही दीपिका सिंह ने शादी की और अब मां भी बन चुकी हैं। ऐसे में लंबे ब्रेक के बाद दीपिका सिंह पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जिसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के बाद संध्या बींदणी यानि दीपिका सिंह एकता कपूर के टीवी शो कवच-2 से कमबैक कर रही हैं। कवच-2 में दीपिका सिंह का किरदार काफी अलग होगा, जिसमें उनकी संध्या बींदणी वाली छवि बिल्कुल भी नजर नहीं आएगी। हालांकि, दीपिका सिंह के फैंस तो इसी बात से खुश है कि उन्होंने पर्दे पर वापसी करने का फैसला लिया है। कवच-2 में दीपिका सिंह संध्या बींदणी से बिल्कुल अलग नजर आने वाली हैं, क्योंकि उन्हें एक नये तरह से पेश किया जा रहा है।

कवच-2 में कुछ यूं होगा दीपिका सिंह का किरदार


कवच-2 से वापसी कर रही दीपिका सिंह का किरदार इस शो में काफी अलग होगा। इस शो में दीपिका सिंह अपने प्यार का कवच बनती हुई नजर आएंगी, जिसके लिए वे कुछ भी कर सकती हैं। एकता कपूर के तमाम सीरियल की तरह इस सीरियल में भी लोगों को खूब ट्विस्ट देखने को मिलेगा और उम्मीद की जा रही है कि दीपिका सिंह को इस सीरियल से काफी ज्यादा सफलता मिले, क्योंकि वे एक लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर वापस लौट रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है।

प्रेगनेंसी के बाद कुछ यूं फिट हुई दीपिका सिंह

बेटे को जन्म देने के बाद दीपिका सिंह का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिसे कम करने के लिए उन्होंने मेहनत की। दीपिका सिंह ने अपना वजन कम करने के लिए जिम में खूब पसीना बहाया तो वहीं अपनी डाइटिंग पर खूब ध्यान देती थी। कड़ी मेहतन के बाद दीपिका सिंह एक बार फिर से स्लिम हो चुकी हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं, दीपिका सिंह को देखकर यह लगता ही नहीं है कि वे एक बच्चे की मां बन चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ को रखती हैं लाइमलाइट से दूर

दीपिका सिंह अपने पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, जिसकी वजह से उनके पति को उन पर गर्व है। दीपिका सिंह के पति खुद कहते हैं कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है। साथ ही आपको बता दें कि दीपिका सिंह एक बिंदास मदर भी हैं। दीपिका सिंह लंबे ब्रेक के समय सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करती थी, जिन्हें उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता था।

Back to top button