बॉलीवुड

संजय-माधुरी के अलावा इन 5 जोड़ी ने सालों बाद की पर्दे पर वापसी, एक की जोड़ी है ऑल टाइम हिट

बॉलीवुड में पर्दे पर कुछ जोड़ियां ऐसी बनी हैं जिन्होंने हर बार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इसके चलते ही निर्देशकों ने भी कई बार इन जोड़ियों को अपनी फिल्म में कास्ट किया। हाल ही में फिल्म कलंक रिलीज हुई जिसमें 21 साल बाद माधुरी औऱ संजय दत्त एक बार फिर साथ नजर आए। कभी इनकी जोड़ी से सजी फिल्में सुपरहिट हो जाया करती थी इसी वजह से दर्शक संजय और माधुरी को देखने के लिए खासे उत्साहित हैं। हालांकि संजय माधुरी के अलावा ऐसी और भी जोड़ियां हैं जो काफी सालों बाद पर्दे पर नजर आईं।

माधुरी दीक्षित- अनिल कपूर

बेटा, तेजाब, राम लखन और कितने ही हिट फिल्मों की हिट जोड़ी रहे माधुरी दीक्षित औऱ अनिल कपूर हमेशा एक साथ पसंद किए गए। धीरे धीरे माधुरी ने फिल्मों से दूरी बना लीं और अनिल फिल्मों में बने रहे। 18 साल बाद इस जोड़ी ने एक बार फिर टोटल धमाल मचाया। इस फिल्म में माधुरी औऱ अनिल को कॉमेडी करते हुए देखना दर्शकों को काफी अच्छा लगा। आखिर बार दोनों फिल्म लज्जा में नजर आए थे, लेकिन एक दूसरे के अपोजिट नहीं थे।

करीना कपूर-अक्षय कुमार

बॉलीवुड की बेबो और खिलाड़ी कुमार ने भी एक साथ कई फिल्में की जिसमें एतराज और गब्बर इज बैक काफी पसंद की गई थी। आखिरी बार दोनों ने साथ में कमबख्त इश्क फिल्म की थी। अब ये जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने आ रही है। बता दें कि अक्षय और करीना फिल्म गुड न्यूज में 10 साल बाद एक बार फिर नजर आएंगे। इस फिल्म में करीना प्रेग्नेंट वुमैन का किरदार निभा रही हैं।

ऐशवर्या राय- अनिल कपूर

ऐश और अनिल ने फिल्म ताल में साथ काम किया था औऱ इस फिल्म को जबरदस्त सफलता भी मिली थी। दोनों ने इसके बाद फिल्म हमारा दिल आपके पास है में साथ काम किया था।19 साल बाद ऐश और अनिल ने साथ में फन्ने खा में काम किया। हालांकि इस फिल्म में ऐश अनिल नही बल्कि राजकुमार राव के अपोजिट थीं।

ऋषि कपूर-अमिताभ बच्चन

ऋषि कपूर और बिग भी 80-90 के दशक में कई बार स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। हालांकि इनकी जोड़ी आखिरी बार 9 साल बाद जमी जब दोनों ने फिल्म 102 नॉट आउट में साथ काम किया । इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के पिता के रोल में थे। फनी लाइन्स के साथ गंभीर मुद्दे पर बात करती ये फिल्म लोगों के पसंद आई थी।

शाहरुख-काजोल

किंग खान और काजोल बॉलीवुड की उन शानदार स्टार्स में से एक हैं जो जब भी बड़े पर्दे पर एक साथ आए उस फिल्म को दर्शकों ने दिल में बैठा लिया। बाजीगर, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी हमेशा जबरिया जोड़ी रही। कई साल बाद दोनों ने माइ नेम इज खान में साथ काम किया था। इसके बाद 5 साल बाद दोनों फिल्म दिलवाले में एक साथ नजर आए थे। खबर है कि ये जोड़ी जल्दी ही एक फिल्म औऱ करने जा रही है।

यह भी पढ़ें

Back to top button