अध्यात्म

श्रीकृष्ण ने धनलाभ के बताए हैं सरल उपाय, किन 5 चीजों को घर पर रखने से नहीं होती फिजूलखर्ची

जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए और सुखद बनाने में धन की जरुरत होती है, लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ ऐसी समस्या है कि वो धन कमाते तो हैं लेकिन बचत के नाम पर उनके पास कुछ नहीं रहता। ऐसी  में बचत करना और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। फिजूलखर्ची अच्छे खासे धनवान व्यक्ति को भी कंगाल और धनहीन बना सकती है।

फिजुलखर्ची के लिए कहीं न कहीं आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा जिम्मेदार हो सकती है इसलिए जरूरी है कि इसे पहले अपने घर से दूर करें।  भगवान श्री कृष्ण ने पांच ऐसी चीजों के बारे में बताया जिसे घर में रखने से फिजूलखर्ची में कमी आने के साथ-साथ धन-दौलत में बढ़ोत्तरी आती है और आपका जीवन सुखमय और कुशल हो सकता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने बताए हैं उपाय

महाभारत की एक कथा के अनुसार जब पांडव वनवास खत्म करे वापस अपने राज्य हस्तिनापुर लौटें तब प्रजा की मांग को ध्यान में रखते हुए पांडवों में सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर का राज्य अभिषेक करने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन में द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण को भी आमंत्रित किया गया। राज्याभिषेक के दौरान जब युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि राज्य को कुशलतापुर्वक कैसे चलाया जाए और कोई ऐसा मार्ग बताएं जिससे राज्य के किसी भी घर में दरिद्रता न रहे और सभी समृद्ध जीवन जी सकें।

भगवान श्री कृष्ण ने तब युधिष्ठिर के माध्यम से पूरे संसार के प्राणियों को ऐसी पांच चीजों के बारे में बताया जिनके प्रयोग से हर मनुष्य का जीवन सुखद और समृद्ध होगा साथ ही जीवन में कभी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ेगा। भगवान श्री कृष्ण के अनुसार अगर इन चीजों को घर में ऱखा जाए तो आप फिजूलखर्ची और दरिद्रता से कोसों दूर रह सकते हैं।

चंदन

अगर पैसे के दुरुपयोग से बचना चाहते हैं तो घर पर चंदन की लकड़ी जरूर रखें। इसे घर में रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है और घर का माहौल काफी शीतल और सुखमय रहता है।

वीणा

वीणा मां सरस्वती का वाद्य यंत्र है। मां सरस्वती ज्ञान और सद्बुद्धि की देवी हैं। भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जिस प्रकार मां सरस्वती कमल के फूल पर विराजमान होती हैं और जिस तरह कमल का फूल कीचड़ में उगता है लेकिन कीचड़ कमल को छू नहीं पाता है। उसी तरह मां सरस्वती की वीणा घर में रखने से दरिद्रता खत्म होती है और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लगता है।

घी

भगवान श्री कृष्ण को घी बहुत पसंद है इसे घर पर रखने से कभी भी खाने-पीने की वस्तुओं में कमी नहीं होती। गाय का शुद्ध देसी घी घर पर रखना काफी शुद्ध माना जाता है। साथ ही हर रोज भगवान को शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर पूजा करने से घर में आने वाली आर्थिक बाधाएं खत्म होती हैं।

जल

जल तो जीवन का पर्याय है। भगवान के लिए पीतल या चांदी के बर्तन में पूजा स्थल पर जल जरूर रखना चाहिए।साथ ही घर में अगर कोई भी अतिथि आए तो उसे जल जरूर पिलाना चाहिए।ऐसा करने से घर का फिजूलखर्च नहीं होता।

पानी से भरी बाल्टी

घर के बाथरूम में रखी बाल्टी या टब साफ पानी से हमेशा भरा रहना चाहिए।कभी भी इन्हें खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इससे गरीबी और दरिद्रता कभी नहीं आती और धन की भी खूब बहुत होती है।

यह भी पढ़ें

Back to top button