अध्यात्म

करियर हो या फिर बिजनेस, तरक्की के लिए बहुत ही काम का है फेंगशुई का क्रिस्टल ग्लोब

ऐसा माना जाता है की फेंगशुई यानी की चीन के वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल ग्लोब ना सिर्फ आपकी टेबल को खूबसूरत बनाता है, बल्कि यह एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भी देता है जिससे आपका बुरा वक़्त तो समाप्त होता ही है साथ ही साथ आपको आपके व्यापार में तरक्की के रास्ते भी खोलता है। यह तो हम सभी जानते हैं की वास्तु का हमारे जीवन में कितना ज्यादा महत्व है और फेंगशुई भी वास्तु का ही एक हिस्सा है। बताते चले की फेंगशुई में ऐसी अनेक चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से हमारी अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है और क्रिस्टल ग्लोब भी उन्ही चीजों में से एक हैं। आज हम आपको बताएँगे की अगर आप भी फेंगशुई का यह क्रिस्टल ग्लोब अपने घर या फिर ऑफिस में रखते हैं तो इससे आपको किस तरह का लाभ मिलता है।

क्रिस्टल ग्लोब के फायदे

सबसे पहले तो आपको बताते चलें की जिन लोगों के जीवन में व्यापार और एज्युकेशन संबंधी कई तरह की समस्याएँ लगातार आ रही है तो उन लोगों के लिए यह क्रिस्टल का ग्लोब काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। असल में फेंगशुई के अनुसार ऐसा माना जाता है की

यदि आपको आपके बिजनेस या व्यापार आदि में लंबे समय से काफी मेहनत करने के बाद भी कोई खास तरक्की नही मिल पा रही है तो आपको बताते चलें की ऐसी स्थिति में आपको चाहिए की आप अपने ऑफिस की टेबल या शॉप में क्रिस्टब ग्लोब रखते हैं तो इससे आने वाले आगे के दिन आपके लिए कई सारी खुस्घ्खबरी ले कर आ सकते हैं जो यकीनन आपके बिजनेस और व्यापार में तरक्की की खबर भी हो सकती है।

यह भी बताया जाता है की फेंगशुई में ऐसी मान्यता है की अगर कोई भी छात्र या छात्रा जिसे ऐसा लगता है की वो मेहनत तो बराबर कर रहा है मगर उसके बाद भी उसे उसकी मेहनत के अनुसार सफलता नहीं मिल पा रही तो ऐसी स्थित में उसे अपने कमरे में क्रिस्टल ग्लोब रखना चाहिए, इससे वहाँ पर एक सकारात्मक ऊर्जा आती है और साथ ही साथ उनकी मेमोरी भी शार्प होती है जिसकी वजह से उसे उसके कैरियर में सफलता भी मिलती है।

क्रिस्टल ग्लोब का फंगशुई में काफी ज्यादा महत्व बताया गया है मगर ऐसा भी नहीं है की इसे आप कहीं से भी ले कर आए और किसी भी स्थान पर रख देने से आपको लाभ मिलने लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें की वैसे तो इसे किसी भी दिशा में रखा जा सकता है मगर यहाँ पर ध्यान देने वाली बात ये हैं की इसे दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है।

आपको एह भी बता दें की यदि क्रिस्टल ग्लोब को घर के बेडरूम की दक्षिण-पश्‍चिम दिशा में रखा जाए तो इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध बढ़ता है।

इस बात का धन रहे की जिस मेटल रिंग पर क्रिस्टल ग्लोब लगा हो अगर वह गोल्डन रंग की हो तो सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

चूंकि क्रिस्टल प्रकाश और ऊर्जा को अपने आप में समाहित रखता है इसलिए ऐसा बताया जाता है की फेंगशुई की मान्यता के अनुसार यह ग्लोब जिस भी स्थान पर रहता है वहाँ की ऊर्जा को बढ़ाता है।

Back to top button