विशेष

फिल्मों से दूर पति विराट के साथ नजर आईं अनुष्का शर्मा, इस वजह से मेहमानों को दे रही हैं दावत

अनुष्का शर्मा काफी समय से पर्दे से गायब हैं और अपने पति विराट के साथ ही समय बीताती दिख रही हैं। अनुष्का की पिछली फिल्म जीरो थी जो की पर्दे पर बिल्कुल ही नहीं चली थी। इस फिल्म के बाद से अनुष्का ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में दो तरह की खबरे उड़ रही हैं। एक तरफ कहा जा रहा है कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है वहीं दूसरी तरफ ऐसा माना जा रहा है कि शायद वो प्रेग्नेंट हैं और इसलिए फिल्में नंहीं कर रहीं। हालांकि हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर ये खास काम किया है।

विरुष्का ने रखी प्लेयर्स के लिए डिनर पार्टी

बता दें कि इन दिनों आईपीएल चल रहे हैं और विराट कोहली RCB टीम के कैप्टन है। हालांकि उन्होंने लगातार हार देखने के बाद एक मैच में जीत हासिल की है। इस पूरे समय अनुष्का विराट को चीयर करती नजर पाईं। विराट कोहली आईपीएल के रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु टीम के कप्तान हैं हालांकि उनकी टीम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

हालांकि विराट अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान अनुष्का अपने पति के साथ प्लेयर्स का हौसला बढ़ाते और मेजबानी करती नजर आई। इनकी डिनर पार्टी की ये तस्वीरें भी गजब वायरल हो रही हैं।अनुष्का ने नीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थी। वहीं विराट ब्लू शर्ट और कैजुएल पैंट कैरी किए दिखे।

फिल्मों से दूर हैं अनुष्का

विराट आईपीएल के बाद वर्ल्ड कप में व्यस्त हो जाएंगे, लेकिन मीडिया खबरों की मानें तो अनुष्का के पास फिलहाल कोई प्रोजक्ट नही है। ऐसे में सोशल मीडिया में अनुष्का को लेकर कई तरह की खबरें उड़ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अनुष्का मां बनने वाली हैं और इस वजह से वो किसी प्रोजक्ट को हाथ में नहीं ले रही हैं। वही कुछ लोगों का मानना है कि विराट अब चाहते हैं कि अनुष्का परिवार पर ध्यान दें।

हालांकि विराट अनुष्का के करीबी कहते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है विराट ने कभी भी अनुष्का को एक्टिंग से नहीं रोका औऱ उनके फिल्मी करियर से उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। कुछ समय पहले अनुष्का की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसे बाद में पुरानी फोटो बताया गया था। गौरतलब है कि अनुष्का की फिल्म जीरो दर्शकों को पसंद नहीं आई, लेकिन उसमें अनुष्का का काम उन्हें काफी पसंद आया था।

वहीं इससे पहले रिलीज हुई फिल्म सुई धागा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और अनुष्का के रोने वाले चेहरे पर जबरदस्त मीम्स बना दिए गए थे। अनुष्का की फिल्म परी को भी दर्शकों का कुछ खास प्यार नहीं मिला था। बता दें कि अनुष्का को इन दिनों सबसे ज्यादा विराट कोहली के साथ समय बीताते देखा गया है। दोनों की न्यूजीलैंड में कई तस्वीरें दर्शकों के सामने आई थी। फिलहाल तो अनुष्का ने किसी वजह से ब्रेक लिया है। देखना होगा कि अनुष्का जल्द ही अपने जीवन से जुड़ी कौन सी खुशखबरी अपने फैंस को सुनाती हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button