बॉलीवुड

माधुरी जैसी दिखती थी अक्षय की ये एक्ट्रेस, रातों रात पर्दे से हुई गायब, आज अरबों की है मालकिन

बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में अगर बने रहना है तो हमेशा चर्चा में बने रहना जरुरी है और फिल्में करते रहना जरुरी है। कितने ही ऐसे कलाकार करते हैं जो फिल्में करते भी हैं और फेमस भी होते हैं, लेकिन फिर अचानक से गायब हो जाते हैं। ऐसे ही एक एक्ट्रेस थीं फरहीन जिन्होंने बॉलीवुड में लंबा समय नहीं गुजारा औऱ जल्द ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। सबसे खास बात ये थी की उनकी शक्ल काफी हद तक माधुरी दीक्षित से मिलती थी। आपको बताते हैं कि फरहीन ने कौन सी फिल्म की थी औऱ फिर कहां चली गईं।

हिट फिल्मों में फरहीन ने किया काम

अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी सैनिक, जिसमें अनुपम खेर, रोनित रॉय औऱ अश्विनी भाव जैसे कलाकार थे। हर किरदार ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में दो एक्ट्रेसेज थीं जिसमें एक ने अक्षय की बहन का रोल निभाया था। वो एक्ट्रेस थीं फरहीन जिन्हें फिल्म में साइड रोल ही मिला था, लेकिन उनके काम को काफी पसंद किया गया था। उनकी शक्ल माधुरी जैसे होने की वजह से उनकी फैन फॉलइंग भी तेजी से बढ़ गई थी।फरहीन ने सबसे पहले 1992 में फिल्म जान तेरे नाम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद फौज, दिल की बाजी, आग का तुफान जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया। उस दौर में उनके काम को काफी पसंद भी किया गया औऱ उनकी पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी। यहां तक की उन्हें साउथ से भी कई फिल्मों के ऑफर आए। फिर अचानाक अपने बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच रातोंरात उन्होंने फिल्में करना छोड़ दिया।

 

ये फैंस औऱ निर्देशक हर किसी के लिए काफी चौंकाने वाली बात थी क्योंकि उनका काम काफी अच्छा चल रह था। इसके बाद भी एकाएक फिल्में छोड़ देना हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला था। बता दें कि फरहीन ने फिल्मी दुनिया छोड़ देने के बाद क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी कर ली। शादी से पहले दोनों का चार साल तक अफेयर था। ऐसा भी कहा जाता है कि फरहीन और मनोज ने चोरी छिपे निकाह किया था। हालांकि इसका सच नहीं पता चला।

क्रिकेटर से शादी कर गायब हुईं फरहीन

गौरतलब है कि शादी के बाद उन्होंने कमबैक की कोशिश की, लेकिन उनकी फिल्में चली नहीं। उस दौर में एक बार जो एक्ट्रेस पर्दे से दूर हो जाती थी उसका वापस इंडस्ट्री में जल्दी स्वागत नहीं होता था। हालांकि उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। जब करियर के पीक पर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी थी तो फिर कमबैक ना हो पाना उनके लिए बड़ी बात नहीं थी।

फरहीन ने हमेशा अपने मन की सुनी और उसी तरह से अपनी जिंदगी जी। आज वो अपने पति और परिवार के साथ खुश हैं। वो खाली नहीं बैठी हैं बल्कि एक बड़ी बिजनेसवूमैन हैं। उनका अपना हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बिजनेस हैं। फरहीन नेचुरल हर्बल कंपनी की डॉयरेक्टर भी हैं। इसे उन्होंने अपने पति मनोज प्रभाकर के साथ मिलकर खोला है। वो इस कंपनी में लगातार 18 सालों से एक्टिव हैं और बिजनेस में सफलता के झंडे गांड़ रही हैं। फिल्मों से दूर होने  के कारण उनके चेहरे पर भी कई बदलाव आ चुके हैं। हालांकि एक सफल एक्ट्रेस के साथ साथ एक सफल बिजनेस वूमेन भी हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button