स्वास्थ्य

मुंह की दुर्गंध हटाने से लेकर पेट की समस्या तक में आराम देता है पुदीना, जानें क्या हैं इसके 5 लाभ

पुदीना का इस्तेमाल सबसे ज्यादा पेट की गड़बड़ी के लिए किया जाता हैं। हालांकि पुदीना सिर्फ पेट की समस्या के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि इसका उपयोग कई तरह के हर्बल उपचार के तौर पर किया जाता है। पुदीना में सिर्फ उपचार के गुण नहीं होते बल्कि ये सुंगधित भी होता है। इसकी सुगंध से आपका दिमाग भी तेज होता है। इसके लिए आप पुदीना की चाय या फिर पुदीना ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल भी एक तय सीमा तक ही करना चाहिए। पुदीना इस लिहाज से भी काफी असरदार माना जाता है क्योंकि इससे इतने लाभ मिलते हैं कि आप बेवजह की दवा नहीं खा पाते हैं। आपको बताते हैं किस तरह से पुदीना आपको स्वस्थ रखने में लाभदायी होता है।

पेट के लिए है रामबाण

पुदीना का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पेट की समस्या के लिए होता है। कई तरह की बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका सीधा जुड़ाव पेट से होता है। ऐसे में पुदीना का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को कब्ज पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग, मरोड़ जैसी समस्या होती है उनके लिए पुदीना का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर पेट में हमेशा दर्द बना रहता हो, या भारीपन लगता हो, पेट की पाचन शक्ति कमजेर लगे तो पुदीने का सेवन करना अच्छा माना जाता है।

सिरदर्द में लाभदायक

शरीर के किसी भी कोने में दर्द होने पर मन में बैचेनी रहती है, लेकिन अगर सिर में दर्द हो या माइग्रेन की शिकायत हो तो कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको ऐसी कोई समस्या हो तो पुदीने का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो पुदीने की चाय बना सकते हैं। या फिर पुदीने के तेल की मालिश कर सकते हैं। पुदीना तनाव और चिंता कम करने में बहुत कारगर है। मेन्थॉल होने के चलते यहां की मांसपेशी रिलैक्सेंट के रुप में काम करती हैं और सिर दर्द में आराम दिलाती हैं।

मुंह की दुर्गंध करे दूर

पुदीना का सेवन करना इस वजह से भी अच्छा माना जाता है। इसके इस्तेमाल से मुंह को ताजा सांस मिलती है। साथ ही बुरी सांसों औऱ दुर्गंध से लड़ने में ये मददगार होता है। मेन्थॉल एक ताजा वातावरण बनाने की मदद करता है। मुंह के अधिकांश फ्रेशनर में पुदीना होता है क्योंकि सांस से लड़के लिए फायदेमंद होता है। इसमें जीवारोधीगुण होता हैं जो किसी भी तरह के बैक्टिरिया के कारण दुर्गंध को हटाते हैं।

दांतों को बनाता है स्वस्थ

पुदीना सिर्फ आपके मुंह की बदबू को ही ठीक नहीं करता बल्कि दांत की समस्याओं को भी दूर करता है। दांतों में अगर गंदगी हो यो फिर वो कमजोर हो तो खान पान पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो दांत की गंदगी दूर करने में मदद करते हैं इसी वजह से कई सारे टुथपेस्ट में पुदीना पाया जाता है। इससे दांत स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।

पीरियड्स का दर्द करे दूर

मासिक धर्म के वक्त लगभग हर महिला को दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप पीरियड्स के समय परेशानी से दूर रहना चाहती हैं तो पुदीना का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही मासिक धर्म में ऐंठन के पहले तीन दिनों में पेपरमिंट कैप्सुल का सेवन करना अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button