स्वास्थ्य

हर रोज खाएं भीगे बादाम, होंगे ऐसे ७ फायदे जो आप ने कभी न सोचा होगा, आज से ही खाएं

हर इंसान को जीवित रहने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरुरत होती है। खाने वाली किसी एक चीज से इंसान के शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसी वजह से हर व्यक्ति हर दिन कुछ अलग-अलग खाता है। दिन में तीन से चार बार खानें के नियम बनाये गए हैं। जो लोग इन नियमों के हिसाब से अपना जीवन जीते हैं, वह ताउम्र स्वस्थ्य रहते हैं। सुबह समय पर नाश्ता, दोपहर में समय पर खाना और शाम के समय थोड़ा हल्का स्नैक्स, और अंत में रात में खाना।

खाने की कई चीजों में सूखे मेवे भी अहम होते हैं। सूखे मेवे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है। हमेशा से मेहनत करने वाले लोगों को बादाम खाने की सलाह दी जाती रही है, क्योंकि बादाम से सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम में फाइबर 3.5gm, प्रोटीन 6gm, फैट 14gm, विटामिन E 37%, मेग्निशियम 20% पाया जाता है। इसके साथ ही बादाम में कॉपर, विटामिन बी और फास्फोरस भी पाया जाता है। जो लोग भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं, उनकी उम्र सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें : बादाम के औषधीय गुण

जानिए भीगे हुए बादाम खाने के 7 फायदे:

आज के समय में ज्यादातर लोगों को पेट की समस्या है। पेट में गैस होने की वजह से पेट अच्छे से साफ़ नहीं होता है जिससे और गैस बनती है। जिन लोगों को यह समस्या है, उन्हें भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन सुबह 2-3 भीगे बादाम खाने से पेट सम्बन्धी सभी बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं।

आज के समय में कई लोगों को दांत की समस्या भी बनी हुई है। समय से पहले ही लोगों के दांत टूटने लगते हैं। बादाम में भरपूर मात्रा में फास्फोरस मौजूद होता है, जो हमारी हड्डियों और दाँतों को मजबूत करने का काम करता है। इसलिए बादाम का सेवन जरुर करें।

आजकल एक उम्र के बाद लगभग सभी लोग मधुमेह के शिकार हो जा रहे हैं। ऐसा जिवन शैली में आये बदलाव की वजह से हो रहा है। बादाम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं कि इसका नियमित सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है। इन्सुलिन भी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

World Heart Day, Heart Problem

एक शोध के अनुसार जो लोग सप्ताह में कम से कम 5 बादाम खाते हैं, उन्हें हार्ट अटैक आने के खतरे 50 प्रतिशत तक कम हो जाते हैं। दरअसल हार्ट अटैक के लिए कॉलेस्ट्रोल जिम्मेदार होता है और बादाम कॉलेस्ट्रोल को कम करता है। बादाम खाने से आपका कॉलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित रहता है।

भीगे हुए बादाम का सेवन करने से व्यक्ति की याददाश्त बढती है और दिमाग भी तेज होता है। जो लोग दिमाग से सम्बंधित काम करते हैं उन्हें तो बादाम का सेवन करना ही चाहिए।

बादाम खाने से आपकी स्किन अच्छी रहेगी और साथ ही इसकी टोनिंग भी दूर होगी। जो लोग अपनी रंगत को निखारना चाहते हैं, उन्हें भी हर रोज बादाम का सेवन करना चाहिए।

बादाम का सेवन करने वाले लोगों का वजन भी नियंत्रित रहता है। बादाम आपकी बॉडी में फैट नहीं जमने देता है। जो लोग नियमित बादाम का सेवन करते हैं, उनका वजन नियंत्रित रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को बादाम का सेवन करना चाहिए।

Back to top button