बॉलीवुड

भारत से आई प्रियंका चोपड़ा जोनास के लिए बुरी खबर, शादी के बाद लगा पहला झटका

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं तो विदेश में भी उनके जलवे बरकरार हैं। प्रियंका एक के बाद एक हॉलीवुड प्रोजक्ट्स पर काम करती जा रही हैं। हालांकि इसी के साथ उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जो उनके फैंस को काफी निराश करने वाला है। दरअसल शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू में तेजी से गिरावट देखने को मिली हैं। उन्हें अब नए ब्रांड मिलने कम हो गए हैं और ब्रांडएंडोर्समेंट से उनके पूराने कांट्रेक्ट भी खत्म होने की कगार पर हैं। वहीं कोई है जो प्रियंका के इस खाली जगह को भरती जा रही हैं।

बढ़ रही है दिशा की ब्रैंड वैल्यू

अपनी क्यूट स्माइल को लेकर यंगस्टर्स के बीच फेमस रहने वाली दिशा पटानी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों से कहीं ज्यादा दिशा ब्रांड प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक फेमस ब्रैंड के नए प्रोजक्ट्स को लॉन्च करने पहुंची दिशा मुंबई के एक कार्यक्रम में पहुंची। यहां पर दिशा के फैंस पहले मौजूद थे जिन्होंने दिशा का जमकर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर दिशा को देखने के लिए भीड़ मौजूद रही।

दिशा पटानी अपने लुक्स को लेकर भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस इवेंट में दिशा सफेद टॉप और ब्लू जींस में नजर आईं। सिंपल आउटफिट में वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। दिशा मुंबई में एक इंटरनेशनल ब्रैंड की घड़ी और ज्वैलरी लॉन्च करने पहुंची थी। दिशा की ब्रैंडिंग का काम देखकर अंदर से ये बात पता चली है  सलमान के साथ भारत फिल्म में करने के बाद से दिशा की ब्रैंड वैल्यू काफी बढ़ गई है।

बता दें कि कहा जा रहा है कि दिशा को मिल रहे नए ब्रैंड्स में सलमान खान प्रोडक्शन का भी बड़ा हाथ है। गौरतलब है कि दिशा औऱ कैटरीना सलमान की इस फिल्म का हिस्सा हैं, वहीं इससे पहले ये प्रोजक्ट प्रियंका चोपड़ा करने वाली थीं। हालांकि शादी के चलते उन्होंने इस प्रोजक्ट से खुद को बाहर कर लिया था। वहीं अब भारत में उनके बैंड में भी काफी कमी आ गई है। दिशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो बहुत ही जल्द मोहित सूरी की फिल्म मंलग में नजर आएंगी। साथ ही सलमान की भारत में भी दिशा एक खास किरदार करती नजर आएंगी।

 फिल्मों में नजर आएंगी पीसी

गौरतलब है कि प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजक्ट्स में भले ही व्यस्त हों, लेकिन बहुत जल्द वो एक भारतीय फिल्म करती नजर आएंगी। प्रियंका शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों  पहले ऐसी अफवाहें भी उड़ी थीं की प्रियंका और निकल तलाक ले रहे हैं।, हालांकि बाद में इन खबरों को महज बकवास अफवाह बताया गया। प्रियंका निक के साथ शादी करके बेहद ही खुश हैं और हॉलीवुड फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं।

प्रिय़ंका अक्सर अपने पति निक जोनास के साथ हॉलीडे की तस्वीरें शेयर करती हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं जिसे लेकर वो काफी ट्रोल भी हुई थीं। प्रिंयका तस्वीरों के साथ साथ अपनी फेक प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी छाई रहती हैं। हालांकि उनके परिवार की तरफ से इन बातों को बकवास बता दिया गय़ा है। फिलहाल तो प्रियंका विदेशी फिल्में कर रही हैं, लेकिन उनके फैंस को उनका भारत आने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें

Back to top button