बॉलीवुड

22 साल तक सौतेली मां श्रीदेवी से नफरत करते रहे थे अर्जुन कपूर, निधन की मिली थी खबर तो दिया था ऐसा रिएक्शन

24 फरवरी बॉलीवुड के लिए एक सदमा दे जाने वाला दिन बन गया है क्योंकि इसी दिन श्रीदेवी हमेशा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई थीं। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवार की शादी में शामिल होने दुबई गईं थी औऱ जब लौटी तो पार्थिव शरीर के रुप में। दुबई में उनके निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड औऱ भारत को हिला कर रख दिया था। उनके परिवार को तो गहरा धक्का लगा था, साथ ही जानह्वी कपूर के लिए .ये पैरों तले जमीन खिसक जाने वाली बात थी क्योंकि वो अपनी मां से ठीक से बात भी नहीं कर पाई थी और फिर उन्हें आखिरी दर्शन हुए। इस पूरी घटना में जो सबसे हैरान कर देने वाली बात थी वो था अर्जुन कपूर का रिएक्शन जिन्होंने सारी उम्र श्रीदेवी से नफरत ही की थी।

दुबई में हुआ था श्रीदेवी का निधन

जब श्रीदेवी अपने पति बोनी औऱ बेटी रिया के साथ शादी अटेंड करने पहुंची थी तो किसी ने भी ये भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। शादी के दो दिन बाद पूरे देश में मातम छा गया। बोनी कपूर एक दिन पहले उन्हें छोड़कर मुंबई आए थे और श्रीदेवी एक दिन के लिए वहां बिना परिवार के थीं। इसके बाद जब बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे तो कुछ समय बाद सारा माहौल ही बदल गया। श्रीदेवी ने कुछ पल उनसे बात की और फिर बाथरुम चली गईं। इसके बाद से श्रीदेवी कभी लौटी ही नहीं।

जब श्रीदेवी के निधन की खबर आई तो मामला बहुत फंसता हुआ नजर आया। कभी कहा गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है तो कभी लगा कि बाथटब में गिरने से उनके डेथ हुई है।हालांकि पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के बाद ये सारी बातें क्लीयर हो गईं की श्रीदेवी की मौत बाथरुम में डूबने की वजह से हुई है। उनके निधन के बाद से कपूर परिवार का माहौल बदल गया। इसका सबसे बड़ा असर अर्जुन कपूर के ऊपर देखने को मिलां क्योंकि वो श्रीदेवी से नफरत करते थे।

श्रीदेवी से नफरत करते थे अर्जुन

बोनी कपूर ने श्रीदेवी से 1996 से शादी की थी। शादी करने से पहले वो अपनी पत्नी मोना से  अलग हो गए थे। अर्जुन कपूर और अंशुला  बोनी और मोना कपूर के बच्चे हैं औऱ जान्हवी और खुशी श्रीदेवी के बच्चे हैं। बोनी के श्रीदेवी के पास चले जाने से मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुला को पाला था। इस वजह से अर्जुन हमेशा से श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों से नफरत करते थे।

अर्जुन कपूर ने खुद ये बात कबूली थी कि वह श्रीदेवी को कभी पसंद नहीं किए। उन्होंने कहा था कि वो मेरी मां कभी नहीं बन सकती। वो सिर्फ मेरे पिता की पत्नी है। उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखतीं। इस बात पर श्रीदेवी ने कहा था कि मैंने कभी भी बोनी को उनके बच्चों औऱ परिवार वालों से मिलने से नहीं रोका। इतनी नफरत औऱ कड़वाहट के बाद भी जब अर्जुन को श्रीदेवी के निधन की खबर मिली थी को वो अपने फिल्म की शूटिंग छोड़कर तुरंत मुंबई आ गए थे और दोनों सौतेली बहन को गले लगाकर संभाला था।

श्रीदेवी के अंतिम कार्यक्रम में अर्जुन जान्हवी औऱ खुशी के साथ रहे थे। अर्जुन इस मुश्किल भरे दौर में सारी बिती बातें भूल गए। यहां तक की उनका पार्थिव शरीर लाने के लिए वो दुबई तक गए थे। इसके बाद से अर्जुन हमेशा से अपनी बहनों के लिए प्रोटेक्टिव हो गए। सोनम कपूर की शादी के बाद से चारों एक साथ नजर आए तो ये कपूर खानदान के लिए बहुत खुशी की बात थी।

Back to top button