अध्यात्म

आपकी इन छोटी छोटी गलतियों से घर में आ जाती हैं दरिद्रता, जानें कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

घर तब तक मकान रहता है जबतक उसमें लोग नहीं बसते। एक परिवार ही एक मकान को घर बनाता है। हिंदू धर्म के बारे में बात करें तो इसमें परिवार के प्यार के साथ साथ वास्तु को भी घर के सहज बने रहने का कारक माना जाता है। शुक्र और चंद्रमा को प्रसन्न करना हो तो घर में काले औऱ नीले रंग का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की घर के दक्षिणी पूर्वी भाग में रसोई घर जरुर बनाएं। साथ ही हर रोज किचन में काम करने वाली महिलाओं को कोई भी काम शुरु करने से पहले घर के इसी दिशा में एक दिया जरुर जलाएं।

 

घर में अक्सर महिलाएं ही होती है जो खाना बनाती हैं।ऐसे में बिना स्नान किए किचन में कोई काम नहीं करना चाहिए। साथ ही अपने रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर जरुर रखें। मां अन्नपूर्णा को रसोई और भोजन की माता कहा जता है। जिनके खाने में स्वाद होता है उनके लिए कहा जाता है कि मां अन्नपूर्णा की कृपा उनपर होती है। ऐसे में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर स्थापित करने से घर के सभी लोग स्वस्थ रहेंगे और भोजन भी अच्छा बनेगा। हालांकि घर में कुछ ऐसी भी गलतियां होती है जिससे दरिद्रता आ जाती है। आपको बताते हैं कि आपकी कौन सी छोटी गलतियों से घर में दरिद्रता का वास होता है।

इन गलतियों से घर में आ जाती है दरिद्रता

  • जिस घर में महिला का सम्मान नहीं होता है वहां पर शुक्र औऱ चंद्रमा की अशुभता के कारण घर में दरिद्रता का वास होता है। घर में महिला को लक्ष्मी का दर्जा देते हैं।ऐसे में जिस घर में महिला का अपमान होता हैं वहां असल में लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। ऐसे में भूलकर भी अपने घर की स्त्री को अपशब्द ना कहें औऱ ना ही कभी असम्मान करें।
  • घर के दक्षिणपूर्वी कोने में जिसे आग्नेय कोण कहते हैं वहां अगर जलभराव हो जाए या जल भर के रख दिया जाए तो उससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में घर में दरिद्रता का वास होता है। इन स्थितियों से बचने की कोशिश करें।

  • अगर आप किसी भी कारण वास रात में देर तक जागते हैं औऱ सुबह देर से उठते हैं तो भी घर में दरिद्रता का वास होता है। नियमितता ना रहने से शनि और चंद्रमा का दुष्प्रभाव आने के कारण घर में दरिद्रता आने लगती है। इस वजह से समय से व्य़क्ति को सोना चाहिए औऱ फिर उठना चाहिए।

  • घर के सदस्य अगर हर वक्त किसी ना किसी बात पर लड़ते रहें तो भी घर में दरिद्रता आती हैं। मां लक्ष्मी उसी घर में टिकती हैं जहां मनुष्य एक दूसरे के साथ प्रेम से रहता है। ये झगड़ा चाहें माता पिता से हो या पति पत्नी में , किसी भी तरह का झगड़ा घर में दरिद्रता बढ़ाता है।

  • गंदे कपड़े से  गंदे बर्तन रखने से या फिर गंदगी में रहने से मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं। घर परिवार में हमेशा साफ सफाई का ध्यान देना चाहिए। जिस घर में गंदगी रहती है लक्ष्मी मां वहां प्रवेश ही नहीं करती हैं।

कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

  • शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन शाम में स्नान करके एक लाल आसन बिछाएं और अपना मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें।
  • अब अपने सामने एक सवा मीटर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर श्री लक्ष्मी नारायण की फोटो स्थारित करें औऱ गाय के घी का दिया जलाएं।
  • एक शुद्ध स्फटिक की माला से ऊं दारिद्रध्वंसनी नम: मंत्र का 5 माला जप करें।
  • जाप के बाद भगवान लक्ष्मीनारायण को गुलाब का इत्र अर्पण करें

यह भी पढ़ें

Back to top button