अध्यात्म

तुरंत घर से हटा दें ये नकारात्मक ऊर्जा वाले सामान, ये बना सकते हैं आपको गरीब

घर में रखी चीजें ही हमारे घर का माहौल अच्छा बनाती हैं। क्योंकि इन चीजों के साथ नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा जुड़ी होती है। अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा वाली चीजें अधिक होती है तो आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप अपने घर में नीचे बताई गई चीजों को ना रखें और वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करें।

ये चीजें बना सकती हैं आपको गरीब

पुराने या फटे कपड़ों की पोटली

फटे और पुराने कपड़ों को हम फेंकने की जगह पोटली में बांधकर रख देते हैं। जो कि एकदम गलत होता है। घर में फटे और पुराने कपड़ों के मौजूद होने से हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है। जिससे हमारे जीवन में परेशानियां आने लग जाती हैं। इसलिए अगर कोई कपड़े फट जाए या पुराना हो जाए तो आप उसे संभालकर रखने की जगह किसी को दान कर दें।

भगवान की पुरानी मूर्ति

मंदिर में रखी हुई अगर कोई भगवान की मूर्ति या फोटो फट गई है तो आप उसे तुंरत मंदिर से हटा दें। क्योंकि घर में भगवान की टूटी या फटी फोटो रखना अशुभ माना गया है। ऐसी फोटो घर में होने से आर्थिक हानि होने लग जाती है। अगर आपके घर में भगवान की कोई भी टूटी या फटी तस्वीर है तो आप उसे नदी में बहा दें।

घर की छत पर अधिक सामान ना हो

कई लोग अपने घर का बेकरा सामान अपने घर की छत पर रख देते हैं। जो कि वास्तु शास्त्र में सही नहीं माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर जितनी गंदगी होती है उतनी ही पैसों की तंगी आपके जीवन में आती है। घर की छत हमेशा साफ होनी चाहिए और उसपर किसी भी तरह का बेकार सामान नहीं रखना चाहिए।

टूटे पत्थर या नग ना रखें

घर में किसी भी प्रकार के टूटे पत्थर या नंग को ना रखें। इसी तरह से घर में अंगूठी और ताबीज जैसी चीजें रखना भी शुभ नहीं माना गया है। इन प्रकार की चीजों को घर में रखने से घर के लोगों को पैसों में नुकसान होता रहता है। अगर आपके घर में कोई ताबीज,नंग और अंगूठी रखी है जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं उसे आप नदी में प्रवाहित कर दें।

मंदिर में ना होें अधिक मूर्तियां

पूजा घर में अधिक भगवानों की मूर्ति रखना सही नहीं माना गया है और शास्त्रों के अनुसार पूजा घर में पांच से अधिक भगवानों की मूर्ति नहीं होनी चाहिए। मंदिर में  शिव जी, गणेश जी, सूर्य भगवान, मां दुर्गा और विष्णु भगवान की मूर्ति होना सबसे शुभ होता है। इसके अलावा मंदिर में एक ही भगवान की 3 से अधिक मूर्तियां रखना वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना गया है।

टूटा सामान ना रखें

सोफा, कुर्सी, अलमारी और टेबल जैसे चीजें अगर टूट जाएं तो उनको तुरंत अपने घर से निकाल दें। क्योंकि इन टूटी हुई चीजों के घर में होने से आपको जीवन में कामयाबी नहीं मिलती है और आपकी तरक्की में बाधा आती रहती है। इनके अलावा आप फटी हुई चादर का भी इस्तेमाल ना किया करें।

Back to top button