बॉलीवुड

साउथ के सबसे स्टाइलिश और फेमस एक्टर हैं अल्लू अर्जुन, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे स्टार हैं जो अपने गुड लुक्स के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन साउथ सिनेमा में भी ऐसे एक्टर हैं जो अपनी एक्टिंग और गुड लुक के लिए काफी फेमस हैं। उन्हीं सुपरस्टार में से एक हैं अल्लू अर्जुन जो साउथ इंड्स्ट्री में राज करते हैं। आज अल्लू अर्जुन अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी औऱ उनकी पहली फिल्म थी डैडी। इसके बाद फिल्म गंगोत्री में उन्होंने लीड रोल प्ले किय था। इसके बाद अल्लु की किस्मत चमकी फिल्म आर्या से।

साउथ के सबसे पॉपुलर स्टार हैं अल्लू

फिल्म आर्या एक दीवाना ने अल्लू अर्जुन को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में उनका जबरदस्त डांस, एक्टिंग और चार्मिंग लुक हर किसी को पसंद आ गया। आर्या के लिए अल्लू को फिल्मफेयर का बेस्ट तेलुगु एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद तो अर्जुन रुके ही नहीं और एक के बाद एक हिट फिल्मे दी। अल्लू साउथ के स्टाइलिश स्टार माने जाते हैं।

अर्जुन अपने चाचा चिरंजीवी की फिल्म शंकर दादा में गेस्ट रोल में नजर आए थे 2008 में आई फिल्म पुरुगु के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला था।इसके बाद फिल्म केबल राजू के लिए अल्लू ने दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। 2011 मे रिलीज हुई फिल्म बद्रीनाथ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।

अल्लू के पीछे लड़कियां दीवानी रहती है, लेकिन उन्हें प्यार हुआ स्नेहा रेड्डी से। अल्लू ने स्नेहा से 6 मार्च 2011 में शादी कर ली। इसके बाद 5 अप्रैल को उनके घर बेटे अयान का जन्म हुआ और साल 2016 में एक बेटी ने भी उनके घर जन्म लिय़ा। अल्लू अर्जुन अपने परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। वो अक्सर अपनी बेटी और बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

अल्लू साउथ के एक ऐसे स्टार हैं जो अपने महंगे कपड़े और जूतों के लिए भी चर्चा में बने रहते हैं। उनके पास कुल संपत्ति 62 मिलियन डॉलर है यानी की 434 करोड़ रुपए। हैदराबाद में उनका एक बंगला है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन फिल्मों औऱ एड से मोट कमाई करते हैं। तेलूगु सिनेमा के बड़े स्टार अल्लू अपनी एक फिल्म की फीस करीब 16 से 18 करोड़ रुपए लेते हैं।साथ ही अर्जुन एड्स से भी खूब कमाई करते हैं। अल्लू सेवन अप, ओएलएक्स, हॉट स्टार कोलगेट, हीरो मोटोकॉप और जोया लुक्कास जैसी बड़ी कंपनियों के एड करते हैं औऱ लगभग हर एड से उनकी 2 करोड़ रुपए की कमाई होती है।

बता दें कि फिल्म इंड्स्ट्री के वो ऐसे एकमात्र सेलेब्रिटी हैं जिनके फेसबुक पर 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं अल्लू का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की फोर्ब्स लिस्ट में भी शामिल हैं। उनकी प्रसिद्धि इतनी ज्यादा है कि उनकी फिल्मों को मलयालम भाषा में डब करके रिलीज किया गया है और इसी वजह से मलयालम सिनेमा में भी अल्लू काफी पसंद किए जाते हैं। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्टार में अल्लू सबसे टॉप पर हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button