रिलेशनशिप्स

आसपास हो लड़कियां तो भूलकर भी ना करे इन चार शब्दों का इस्तेमाल, हो जाएंगी नाराज

लड़कियों को अगर इंप्रेस करना हो या फिर उन्हें नाराज मना करना हो तो कुछ शब्द ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल भूलकर भी आपको नहीं करना चाहिए। कुछ बातें सिर्फ किसी व्यक्ति विशेष के लिए ही नहीं होती बल्कि उससे जुड़े पूरे समुदाय के लिए होती है। ऐसे मे अपने बोलने वाले शब्दों पर आपको सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे आप शब्द कह तो किसी एक महिला के लिए रहे हैं, लेकिन उससे नाराजगी पूरे जाति विशेष को हो सकती है। ऐसे में सारा इंप्रेशन तो खराब होगी ही साथ ही वो आपसे नाराज भी हो जाएंगीं।

बहन जी

अक्सर गांव की सभ्यता से जुड़े लोग या अपने से बड़ी औरत को संबोधन देने के लिए लोग बहन जी शब्द का इस्तेमाल कर देते हैं, लेकिन ये शब्द सुनकर सामने वाली महिला चाहे किसी भी उम्र की क्यों ना हो वो बूरा मान जाएगी। अगर ज्यादा पढ़ी लिखी महिला हो तो आपके इस शब्द को सुनकर वो आपको पूरा अच्छा खासा लेक्चर भी सुना सकती हैं। हालांकि इस शब्द से आप किसी का अपमान नहीं करते हैं, बल्कि सम्मान ही करते हैं, लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल तो बिल्कुल ना करें।

कैरेक्टरलेस यानी की चरित्रहीन

हर इंसान को अपने खूबसूरती से कहीं ज्यादा फिक्र अपने चरित्र को लेकर होती है औऱ कोई ये बात बर्दाश्त नहीं कर सकता है कि उसके चरित्र पर किसी तरह का सवाल ना उठे। ये महिलाओं के लिए विशेष तौर पर ध्यान देने वाली बात होती है।कोई भी महिला अपने चरित्र पर सवाल उठते देख बौखला जाती है औऱ ना ही किसी के चरित्र पर कोई प्रश्न खड़ा करना चाहिए। आपको भले ही सामने वाली की बात अच्छी ना लगी हो, लेकिन उसके लिए उनके चरित्र पर सवाल ना उठाएं।

इगो

इस गलतफहमी से सबसे पहले बार निकलें कि इगो सिर्फ मर्दों का ही हर्ट होता है। हर इंसान के अंदर एक तरह का ईगो होता है जिसे कभी भी हर्ट नहीं करना चाहिए। वैसे ही महिलाओं  का भी ईगो कभी हर्ट नहीं करना चाहिए। ये सोचने की गलती ना करे की आपकी कोई बात तो उन्हे बूरी ही नहीं लगती होगी। या फिर उनकी पढ़ाई का, ज्ञान का या परिवार का मजाक नही उड़ाना चाहिए। साथ ही अगर आप किसी महिला को इंप्रेस करने के बारे में सोच रहे हों तो ऐसी गलती बिल्कुल ना करें।

ओवर स्मार्ट

आजकल के समय में लड़कियां कई मामलों में लड़कों से ज्यादा आगे निकल रही हैं। समाज में वो उन्हीं की जैसी तरक्की पा रही हैं और अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं। अक्सर समाज में कुछ कुंठित लोग उनकी इस तरक्की को देखकर जल जाते हैं और उनके आत्मसम्मान और तरक्की पर सवाल उठाने लगते हैं। ऐसे में लड़कियों को कभी भी ओवर स्मार्ट नही कहना चाहए। इससे आप उनकी प्रतिभा पर भी सवाल उठाते हैं। साथ ही उनके ऊपर इस तरह के सवाल उठाने वालों को महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में अगर आपको किसी लड़की को इंप्रेस करना हो तो उन्हें स्मार्ट कहना ठीक है , लेकिन भूलकर भी ओवर स्मार्ट ना कहें।

यह भी पढ़ें

Back to top button