बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये अभिनेता उम्र में 60 का पार लेकिन रोमांस में हैं नंबर 1

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: कुछ लोगों का मानना होता है कि बढ़ती उम्र के साथ लोगों की चाहतें खत्म होने लगती हैं। उनका जीवन नीरस हो जाता है। वो बस किसी तरह से अपनी जिंदगी जी रहे होते हैं। लेकिन अब जमाना बदल गया है। लोग अब जिंदगी जीने के लिए उम्र को बंधन नहीं बनाते हैं। ना ही प्यार में और ना ही मजे करने में। बात करें शादी-शुदा कपल्स की तो कुछ लोग होते हैं जो बूढ़े होने पर एक सन्यासी की तरह जीवन बिताते हैं। लेकिन ये बात तो सच है कि प्यार कभी खत्म नहीं होता है।

प्यार समय के साथ बढ़ता जाता है। वो ना तो उम्र देखता है ना रंग-रूप और सही मायनों में इसी को असल प्यार कहते हैं। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जो आज भी एक-दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं जितना जवानी के दिनों में किया करते थे। इन तीनों जोड़ियों का प्यार देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा ही नहीं लगा पाएंगे। इन जोड़ियों में आपस में बहुत प्यार है। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन तीन प्यार में रंगी हुई जोड़ियों के बारे में।

श्रृषि कपूर-नीतू सिंह

अपने समय पर इन दोनों ही कलाकारों ने अपने रोमांस से स्क्रीन पर आग लगा दी थी। लोगों को इनका स्क्रीन पर रोमांस इस कदर पसंद आया कि श्रृषि और नीतू ने एक साथ 12 फिल्मों में काम किया। बता दें कि श्रृषि कपूर तो शुरू से ही लड़कियों की पसंद रहे थे। जब उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो वो चॉकलेटी ब्याए के नाम से जाने जाते थे। दोनों का ऑन स्क्रीन प्यार उनकी रियल लाइफ में भी वैसा ही दिखाई देता हैं।

बता दें कि आज ऋषि कपूर आज 66 साल के हो चुके हैं, वहीं नीतू की उम्र भी 59 साल हैं। लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में घूमते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। और आज भी उन दोनों को साथ में देखकर साफ दिख जाता है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

धर्मेंद्र- हेमा मालिनी

 

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे रोमांचित प्रेम कहानी थी। दोनों के प्यार के किस्से काफी फेमस हुए थे। बता दें कि धर्मेंद्र पहले से शादी-शुदा था, लेकिन हेमा के प्यार में वो इस कदर पागल थे कि उन्होंने उनसे दूसरी शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल लिया था। क्योंकि हिंदू धर्म में एक साथ दो शादी करने की इजाजत नहीं हैं।

बता दें कि आज धर्मेंद्र 82 साल के हो गए हैं। वहीं हेमा कि उम्र 69 साल की हैं लेकिन दोनों में प्यार आज भी उसी तरह बरकरार है जैसा पहले हुआ करता था।

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन

बॉलीवुड के महानायक यानि की अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन दोनों का रिश्ता बहुत ही प्यारा रहा है। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का बखूबी साथ दिया हैं। भले ही आज अमिताभ 76 साल के हो गए हों लेकिन दिल से वो आज भी जवान हैं, और आज भी वो जया बच्चन की उतनी ही इज्जत करते हैं और उतना ही प्यार करते हैं।

Back to top button