बॉलीवुड

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका ने ऐसी तस्वीर की शेयर, सवाल उठाने वालों की बोलती हो जाएगी बंद

प्रियंका और निक की पहले शादी की खबरें आया करती थीं आज कल उनकी तलाक की खबरें आने लगी हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक विदेशी मैगजीन का कहना है कि निक और प्रियंका के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि ये सारी खबरें फर्जी निकली हैं। गौरतलब है कि उनकी शादी को लेकर विदेशी मैगजीन ने पहले भी इस तरह के दावे किए थे। हालांकि प्रियंका और निक ने इस बार उन्हें कोई जवाब नहीं दिया है बल्कि हाल ही में प्रियंका ने अपने जेठ और पति के साथ तस्वीर क्लिक कराकर सबकी बोलती बंद कर दी है।

जेठ और पति के साथ प्रियंका

प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो अपने दोनों जेठ और पति निक के साथ नजर आ रही हैं।साथ ही कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है मेरा पहला जोनास ब्रदर्श शो, ये अद्भूत है, मुझे इन पर गर्व है। बता दें कि जोनास ब्रदर्स ने जॉर्जिया में परफॉर्म किया था और इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़ नजर आई थी और ये काफी अच्छा रहा था। वैसे भी सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई जगहों पर जोनास ब्रदर्स का जलवा है।

 

View this post on Instagram

 

My first ever #jonasbrothers show. And it was incredible!!! I’m so proud of these guys!! #Family ❤️???

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


निक और प्रियंका अक्सर रोमांटिक फोटोज और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं जिसमें उनका रोमांस साफ देखने को मिलता है। ऐसे में तलाक की खबरें आना ना सिर्फ बेबुनियाद है बल्कि उनके रिश्ते पर सवाल उठाना काफी गलत है। गौरतलब है कि एक विदेशी मैगजीन ने इनके रोमांस को दरकिनार कर इनमें अनबन होने की बात तक कह दी। इस मैगजीन में कहा गया कि क्या 117 दिन की शादी के बाद दोनों तलाक लेने जा रहे हैं क्योंकि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इस विदेशी मैगजीन ने ऐसी ऐसी बातें लिखी थीं जिस पर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल था। इसमें लिखा था कि प्रियंका और निक की शादी में दरार आ चुकी है। दोनों अब पार्टी में साथ कम दिखते हैं और हर छोटी छोटी बात पर लड़ते रहते हैं। मैगजीन का दावा था कि इनका रिश्ता इतना कमजोर हो गया है कि जल्द ही टूटने वाला है। दोनों तलाक ले सकते हैं।

क्या है दोनों के तलाक के खबर की सच्चाई

विदेशी मैगजीन का कहना था कि उन्हें अपने निजी सूत्रों से ऐसी खबरें पता चलीं है इसलिए वो ऐसा लिख रहे हैं। दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं रह गया है और जल्दबाजी में की गई शादी के बाद दोनों पछता रहे हैं। हालांकि ये बात सच है कि प्रियंका और निक ने कुछ ही समय की डेटिंग के बाद एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया था और ये अमेरिका और भारत दोनों के लिए काफी शॉकिंग था।

हालांकि विदेशी मैगजीन के दावों में कितना सच है या कितना झूठ ये तो उन्हें ही पता होगा, लेकिन प्रियंका और निक की तस्वीरें तो कुछ ही दावा कर रही हैं। प्रियंका अपने ससुराल में महारानी की तरह रहती हैं और उनका पूरा ससुराल उन्हें बहुत प्यार करता है। वहीं निक के साथ उनकी रोमांटिक तस्वीरें लोगों को कपल गोल्स भी देती हैं। सिर्फ निक के साथ ही नहीं प्रियंका अक्सर अपने पूरे ससुराल के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं जिससे साफ है कि उन्हें परिवार से भी कोई दिक्कत नहीं है।

गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी के बाद से य़े कपल ही अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाता है। अक्सर दोनों के उम्र के फासले पर सवाल उठाए जाते हैं तो कभी दोनों की किसी सेलिब्रेशन पर ही आपत्ति जती दी जाती है। कुछ दिन पहले प्रियंका और निक के मियामी ह़ॉलीडे की तस्वीरें खूब वायरल हो रही थी। अब मैगजीन के या किसी के दावे कुछ भी हों दोनों पति-पत्नी अपनी शादीशूदा जिंदगी खुशी खुशी बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button