बॉलीवुड

निक जोनास की परवरिश को लेकर मधु चोपड़ा का बयान बोली , प्रिंयका जान कर रह गयी हक्की बक्की

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी किसी राजा-महाराजा की शादी से कम नहीं थी, जहां क्रिश्चियन वेड़िंग में प्रियंका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी तो, हिंदू शादी में वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लगी, वहीं निक की बात करें तो वो भी दोनों ही लिबाजों में बहुत जच रहे थे। प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें रोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जब से उनकी शादी हुई है उस दिन से हर रोज उनके शादी की कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो जाती है।

जल्द होगा मुंबई में दूसरा रिसेप्शन

प्रियंका और निक की शादी में भी कुछ खास लोग ही शिरकत कर पाए थे, लेकिन इसके बाद दोनों ने अपनी शादी का रिसेप्शन रखा जिसमें स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी लेकिन अब सबको इंतजार है तो निक और प्रियंका के दूसरे रिसेप्शन का कि वो मुबई में कब अपनी शादी का रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड दिग्गज शामिल होंगे। तो अब हम आपको ऐसी खुशखबरी देने वाले हैं जिसके बाद आपको ये पता लगेगा कि उनकी शादी का नेक्सट रिसेप्शन कब होने वाला है।

हाल ही में प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि हम इसके नेक्सट वीक मुबई में शादी का दूसरा रिसेप्शन करने का प्लेन कर रहे हैं। उन्होंने रिसेप्शन डिले होने की वजह वेन्यू को डिसाइड ना होना बताया है।

कैसा है निक का परिवार

मधु ने अपने इंटरव्यू के दौरान निक और उनके परिवार की तारीफ भी करी और कहा कि जिस तरह से मैने प्रियंका को बड़ा किया है और उसको जो संस्कार दिए हैं ठीक वैसी ही परवरिश निक के परिवाल वालों ने भी उसकी की है। निक और उसका परिवार हर मामले में प्रियंका के लिए बेस्ट हैं, शायद ही प्रियंका को इतना प्यार करने वाला परिवार मिल पाता मैं उन दोनों के लिए बहुत खुश हूं।

दोनों के रिश्ते पर उठे सवाल

बता दें कि दोनों की शादी होते ही उनके रिश्ते पर भी सवाल उठने शुरू हो गए, दरअसल न्‍यूयॉर्क की एक मैगजीन ने प्रियंका को ‘ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट’ बताया है। इस आर्टिकल को ‘द कट’ नाम की इंटरनेशनल मैगजीन ने पब्लिश किया था जिसमें प्रियंका और निक के रिश्ते पर एक आर्टिकल लिखा गया था। इस लेख का टाइटल था ‘क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है?’ इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस की शादी को एक ‘धोखा’ बताया गया. 1000 शब्दों से ज्यादा के आर्टिकल में प्रियंका और निक के रिलेशन को झूठा बताया. उन्होंने निक को सलाह देते हुए कहा- निक अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो जल्द से जल्द बच निकलिए। बता दें कि इस आर्टिकल को मारिया स्मिथ नाम की एक महिला पत्रकार ने लिखा है।

जिसके बाद बॉलीवुड के कई सितारे इस आर्टिकल को पढ़कर भड़क गए और सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा, विवाद को बढ़ता देखकर मैंगजीन ने वेबसाइट से खबर हटा ली और उस लेख के लिए माफी भी मांगी।

Back to top button