बॉलीवुड

बोनी कपूर की पहली पत्नी थी मोना, सहेली ने ही तोड़ दी थी 13 साल की शादी लेकिन…

बॉलीवुड में एक से ज्यादा शादियां करना कभी भी नई बात नहीं रहीं। कितने ही एक्टर्स, एक्ट्रेसेज, डॉयरेक्टर, प्रोड्यूसर ऐसे थे जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की। हालांकि कुछ घरों में इस शादी को मान्यता मिल गई, लेकिन कुछ परिवार ऐसे भी रहें जिन्हें इस रिश्ते से इनकार रहा। कुछ ऐसा ही माहौल था बॉलीवुड के बड़े परिवार में से एक कपूर परिवार का जहां श्रीदेवी को लेकर बोनी कपूर के परिवार में हमेशा विवाद ही खड़ा रहा। श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं औऱ मोना बोनी की पहली पत्नी। 25 मार्च को मोना कपूर की बरसी थी।

शादी के 13 साल बाद टूटा बोनी-मोना का रिश्ता

बोनी कपूर और मोना की शादी के बाद दो बच्चे हुए अर्जुन और अंशुला। दोनों ही अपने मां के ज्यादा करीब थे। इसी वजह से जब बोनी और श्रीदेवी के रिश्ते की बात उठी तो ना मोना उसे दिल से स्वीकार कर पाईं और ना ही अर्जुन। मोना ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे और शादी के वक्त मेरी उम्र 19 साल थी। मै बोनी के साथ बड़ी हुई थी। हम दोनों की शादी को जब 13 साल हुए तो मुझे पता चला कि मेरे पति को किसी और से प्यार है।

मोना ने कहा था कि उस रिश्ते में अब कुछ भी नहीं बचा था और अब हम इस रिश्ते को एक औऱ मौका नहीं दे सकते थे, क्योंकि श्रीदेवी एक बच्ची की मां बन चुकी थीं। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये थीं कि श्रीदेवी अलग से बोनी कपूर की जिंदगी में नहीं आई थीं बल्कि वो मोना कपूर की बहुत अच्छी सहेली भी थीं। हालांकि मोना की सहेली होने के बाद भी श्रीदेवी और बोनी में नजदीकियां बढ़ गई थीं।

पति को जिम्मेदार मानती थीं मोना

ऐसे में मोना की नाराजगी श्रीदेवी से भी होनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी श्री को इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया। वो इन सारी बातों के लिए अपने पति बोनी को ही एक दोषीं मानती थीं।। हालांकि अर्जुन का इन सारी बातों पर बहुत ही असर पड़ा था औऱ वो श्रीदेवी से इसलिए ही हमेशा नाराज रहे। यहां तक की उन्होंने कभी जान्हवी और खुशी के साथ भी कोई रिश्ता नहीं रखा।

2012 में मोना कपूर का देहांत हो गया औऱ अर्जुन-अंशुला के सिर से मां का साया उठ गया। इसके बाद भी अर्जुन की नफरत अपने पिता औऱ उनकी पत्नी श्रीदेवी के लिए कम नहीं हुई। हालांकि 2018 में जब श्रीदेवी की बाथटब में अचानक से मौत हो गई तो इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। अर्जुन जो इतने सालों से श्रीदेवी से दूर रहते थे और उन्हें पसंद तक नहीं करते थे वो भी टूट गए औऱ खबर सुनते ही फूट फूट कर रोए। इतना ही नहीं श्रीदेवी के निधन के बाद उन्होंने जान्हवी औऱ खुशी को भी अपना लिया।

पहली बार कॉफी विद करण में अर्जुन जानह्वी के साथ नजर आए। हालांकि अर्जुन के लिए उनकी मां ही सबकुछ थीं। ऐसे में उनकी बरसी के मौके पर उन्हें याद कर अर्जुन काफी भावुक भी हो गए। बता दें कि कैंसर की वजह से 25 मार्च 2012 को अर्जुन की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें

Back to top button