विशेष

बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान कहा- राहुल को सपना चौधरी को अब अपना बना लेना चाहिए

चुनावी शंखनाद बज चुका है और सभी पार्टियां जीत की तैयारियों में लग चुकी हैं। हालांकि अभी भी विवादित बयानबाजी रुकी नहीं है। यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने ऐसे ही विवादित बय़ान के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के लिए भी ऐसा ही एक विवादित बयान दे दिया है।सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि जैसे राजीव गांधी ने सोनिया गांधी को अपनाया था वैसे ही अब राहुल गांधी को भी सपना चौधरी को अपना लेना चाहिए । दोनों ही पेशे से हैं।

सपना को अपना बना लें राहुलः सुरेंद्र

दरअसल सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ तस्वीरें काफी वायरल हो रही थी जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि सपना चौधरी कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव में उतर रही हैं, लेकिन सपना चौधरी ने खुद इन बातों का खंडन कर दिया है। इसके बाद से लगातार संशय बना हुआ है कि आखिर सपना किस पार्टी में जाना चाहती हैं।  इसी मामले पर जब सुरेंद्र सिंह से सवाल किया गय़ा तो उन्होंने विवादित बय़ान दे दिया।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी और सपना चौधरी एक पेशे से हैं। एक इटली में थीं और एक भारत में हैं। जैसे राहुल गांधी के पिता जी ने सोनिया गांधी को अपनाया वैसे राहुल गांधी को भी अब सपना चौधरी को अपना लेना चाहिए। सुरेंद्र सिंह सिर्फ इतने पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को अब राजनीति नहीं बल्कि घर की नई पारी शुरु करना चाहिए।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जब सास और बहू दोनों एक ही कल्चर की हों और एक ही पेशे से रहेंगा तो कांग्रेस की जो कमान है वो एक रुप एक स्वरूप की वह एक ही नक्शे से संचालित होगी। सुरेंद्र सिंह की बोल बिगड़ते ही रहे और कहा कि नतर्की के आने से देश की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस-बीजेपी के बीच फंसा पेंच

गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक सपना चौधरी की कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतरने की खबर थी, लेकिन सपना चौधरी ने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस की तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सपना ने हाल में में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के साथ तस्वीर खिंचवाई है जिससे लोगों की शंका औऱ बढ़ गई है कि आखिर सपना किस पार्टी में जाने का मन बना रही हैं।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस बात को स्वीकार  किया है कि कल सपना से उनकी मुलाकात हुई है और दोनों ने साथ में खाना खाया है। आगे जो भी बात होगी वो सपना खुद ही बताएंगी। ऐसे में जो भी होगा वो मीडिया के सामने आ ही जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस में ज्वाइन होने की खबर तबसे सामने आ रही थी जब सपना की तस्वीर प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही थी। बाद में बताया गया की ये तस्वीर काफी पुरानी है और फिलहाल सपना किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रही है।

बता दें कि पहले सपना की तस्वीर प्रियंका के साथ आ रही थी जिससे चर्चा हो रही थी कि वो कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतर रही हैं वहीं अब मनोज तिवारी के साथ तस्वीर क्लिक कराने पर ये मामला लोगों की हैरानी बढ़ा रहा है। अब सपना किस पार्टी को ज्वाइन करती है या नहीं करती हैं इस मामले की जानकारी सपना चौधरी ही देंगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button