बॉलीवुड

दिव्यांका की प्रेगनेंसी पर बोले विवेक कहा, हां ये सच है लेकिन…

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें से टीवी जगत में फेमस हो चुकीं दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत की जानी-मानी सेलीब्रिटी हैं। दिव्यांका की पॉपुलेरिटी का अंदाजा तो इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके सोशल मीडिया में लगभग 1 करोड़ फौलोअर्स हैं। बता दें कि दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दिव्यांका अक्सर चर्चा में भी रहती हैं। और इन दिनों दिव्यांका अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा मे हैं। लेकिन इस प्रेगनेंसी की खबर को लेकर उनके पति विवेक दहिया ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे हर कोई हैरान हैं।

वायरल हुई तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on

बता दें कि हाल ही में दिव्यांका के पित विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की है। बता दें कि ये दोनों टीवी जगत की क्यूट जोड़ियों में से एक हैं। बता दें कि इन दोनों की मुलाकात सीरियल ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी तब इनके अफेयर को लेकर खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को नोटिस करना शुरू किया और फिर दोनों को प्यार हुआ जिसके बाद घर वालों की मर्जी से दोनों ने शादी कर ली।

बता दें कि इन दिनों दिव्यांका स्टार प्लस के रिएलिटी शो “द वॉइस” को होस्ट कर रही हैं। हाल ही में विवेक उनसे मिलने सेट पर पहुंचे थे, जहां पर उन दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दिव्यांका का पेट थोड़ा सा निकला हुआ नजर आ रहा है जिसके बाद से उनकी प्रेगनेंसी की खबरें सामने आनें लगीं। उस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया में ये बातें होने लगी की दिव्यांका प्रेगनेंट हैं। लेकिन इस बात पर विवेक ने जो जवाब दिया है वो वाकई मजेदार है।

पति विवेक ने दिया ये मज़ेदार जवाब

बता दें कि सोशल मीडिया पर दिव्यांका की प्रेगनेंसी की खबरें आते हैं लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया। वहीं इन लोगों को दिव्यांका के पति विवेक ने जो जवाब दिया है वो वाकई काफी मजेदार है।  विवेक ने कहा कि, “ये बिलकुल सच है कि दिव्यांका प्रेगनेंट हैं, सच कहूं तो ये कभी नज़र आता है और कभी नहीं। इसे आसानी से अलग किया जा सकता है। जब हमें ज़रूरत पड़ती है तो हम तकिया या कुशन से पेट फुला लेते हैं और जब कुछ काम होता है तो उसे निकाल कर अलग रख देते हैं।”

अक्सर उड़ती है अफवाह

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब दिव्यांका की प्रेगनेंसी की खबरें सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं। इसके पहले भी इस तरह की कई खबरें आ चुकी हैं लेकिन दिव्यांका और विवेक इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।

Back to top button