दिलचस्प

‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर इस लड़की के ठुमके हुए वायरल, देखेंगे तो सपना को जाएंगे भूल

सपना चौधरी की पहचान दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। सपना का नाम आते ही युवा पीढ़ी एकदम झुम उठते हैं। बिग बॉस से  पहचान बनाने वाली सपना आज घर घर में पसंद की जाती है। सपना चौधरी के हर गाने को हर कोई पसंद करता है। ऐसे में उनका एक खास गाना जो युवाओं के दिल को धड़का देता है, उस गाने पर लड़कियां सपना की एक्टिंग करती हुई नजर आती हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी लड़की से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके नाचने से धूम मच गई। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

‘तेरी आंख्या का यो काजल’ में सपना के डांस को हर कोई पसंद करता है। इतना ही नहीं इस गाने में सपना के ठुमके क्या लाजवाब है, इसे बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप भी सपना के बड़े फैन्स होंगे। सपना ने इस गाने पर जमकर ठुमके लगाएं हैं, सपना की पहचान बताने की आज जरूरत नहीं है। सपना हरियाणा की रहने वाली है, जोकि हरियाणवी गाने पर सबको अपने साथ थिरकने के लिए मजबूर कर देती हैं।

सपना चौधरी को आपने कई बार शो करते हुए देखा होगा, उनके हर वीडियो पर आप थिरकते जरूर होंगे, ऐसे में सपना के इस गाने पर एक लड़की ने कमाल मचा दिया है। जी हां, इस लड़की ने इतना जबरदस्त डांस किया है कि बिल्कुल सपना की तरह लग रही हैं। एक ठुमके पर इसने सपना की याद दिलाई है। अगर आप पहली बार इस गाने को देखेंगे तो आप इसे ही सपना चौधरी समझ बैंठेगे। बता दें कि इस लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस गाने पर लड़की ने बिलकुल सपना चौधरी की तरह डांस किया है, केवल उनके डांस स्टेप्स थोड़े अलग थे,  लोगों को उनका यह डांस काफी पसंद आ रहा है, जिसे अभी तक करीब 5,567,132 बार देखा जा चुका है, इस वीडियो पर काफी पसंद किया जा रहा है। युवाओं में एक बार फिर से इस लड़की ने इस गाने की यादों को ताजा कर दिया है।

देखें वीडियो-

बताते चलें कि 9 हज़ार लोगों द्वारा लाइक किए गए इस वीडियो पर करीब 894 लोगों ने कमेंट किया है, इस लड़की की पापुलरिटी बढ़ती ही  जा रही है। फिलहाल इस लड़की की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, पर इस वीडियो को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में आप सोच ही सकते होंगे कि आखिर इसने कितना जबदस्त डांस किया होगा।

Back to top button