स्वास्थ्य

फिल्मों में आने से पहले 68 किलो की थीं आलिया भट्ट, इस तरह से तीन महीने में घटा लिया 16 किलो वजन

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 26वां जन्मदिन मनाया। इतनी कम उम्र में शायद ही किसी एक्ट्रेस ने इतनी सफलता पाई होगी जो आलिया ने हासिल की है। आलिया सिर्फ अपने दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं अपने क्यूट फेस और अपने परफेक्ट फिगर के लिए भी पसंद की जाती हैं। फिल्मों में आने से पहले आलिया का वजन 68 किलो था और अपने उम्र और हाइट के हिसाब से वो काफी ओवरवेट थीं। फिल्मों में आने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना था और इस चुनौती की तरह लिया और 3 महीने में 16 किलो वेट कम किया।

फिल्मों में आने से पहले मोटी थीं आलिया

आलिया का फेस काफी क्यूट था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले सारा काफी मोटी हुआ करती थीं। जब उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम करने का मौका मिला तो उनका पूरा ध्यान वेट कम करने पर लगा। इस फिल्म में उन्हें हॉट तो दिखना ही था साथ ही एक सीन में उन्हें बिकिनी भी पहननी थी। इस वजह से आलिया को अच्छा खासा वेट कम करना था। आपको बताते हैं कि तीन महीने में आलिया ने कैसे 16 किलो वजन घटाया।

राजी गर्ल आलिया ने सबसे पहसे ऑर्गेनिक औऱ हेल्दी फूड का सेवन करना शुरु किया। आलिया की जान मीठे में बसती है औऱ वो जल्दी मीठा छोड़ नहीं पाती, लेकिन खुद को फिट करने के लिए आलिया ने मीठा भी छोड़ दिया था। साथ ही उनके पर्सनल ट्रेनर हमेशा उनके साथ लगे रहते थे। ऐसे  आलिया उनकी गाइडेंस में वेजिटेबल्स, चिकन जैसी चीजें ही खाती हैं।

ऐसे कम किया 16 किलो वजन

आलिया को पता था की शरीर कम करना है तो अनुशासन बनाए खना जरुरी हैं। उन्होंने दिनभर में 6 से 8 बार थोड़ा थोड़ा खाना शुरु किया। डाइट में  आलिया प्रोटीन, हैल्दी फैट्स, सब्जियां, फ्रूट्स, ताजे फलों का रस पीती थीं। आलिया ने बताया था कि वो दिन भर में 8 बार थोड़ा थोड़ा भोजन खाती थीं। वो ऐसा खाना खाती थीं जो आसानी से पच जाए और इसी डाइट ने उनकी मदद की।

क्या थी आलिया की डाइट

ब्रेकफॉस्ट- एक कप गर्म गर्बल ची या बिना शुगर वाली कॉफी। एक बाउल वेजिटेबल पोहा औऱ एग व्हाइट सैंडविच

मिड मॉर्निंग- एक बाउल फ्रूट्स। सबसे ज्यादा पपीता औऱ साँभर,-इडली

लंच- बिना घी वाली एक रोटी, सब्जियां, एक कप दाल, दही और चिकन

इवनिंग स्नैक- बिना चीनी वाली चाय या कॉफी, सांभर-इडली

डिनर- बिना घी वाल एक रोटी, एक बाउल भरकर सब्जी, एक कप दाल औऱ कभी कभी ग्रिल्ड चिकन।

इसके साथ ही आलिया वर्क आउट पर भी पूरा ध्यान रखती थीं। उन्होंने सेलिब्रिटी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के गाइडेंस में वर्कआउट किय़ा

Day 1

5 मिनट वार्म अप

ट्रेडमिल पर 10 मिनट रनिंग

10-10रेप के पुशअप के 3 सेट

15-15 रेप के लेटपुल के 3 सेट

ट्राइसेप्स पुशडाउन 12-12 के 3 सेट

बाइसेप कलर्स के 20-20 के 3 सेट

Day-2

5 मिनट वार्मअप

योगी

Day 3

वार्मअप 5 मिनट

एब क्रंचेज

रिवर्स क्रंचेज

बैक एक्सटेंशंस

Day-4

आराम

Day 5

5 मिनट वार्मअप

10 मिनट ट्रेडमिल पर रनिंग

75 स्कवॉट्स

फॉरवर्ड लंजेस

बैकवर्ड लंजेस

Day 6

वार्मअप 5 मिनट

योगा

Day 7

आराम

इस तरह से टाइट रुटिन औऱ डाइट से आलिया ने परफेक्ट बॉडी पा ली। आलिया ने इसके बाद भी अपनी एक्सरसाइज जारी रखी है औऱ अब तो उनके एब्ज की भी लोग तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

 

Back to top button