बॉलीवुड

जोनास परिवार के इस शख्स को नहीं पसंद प्रियंका, निक के साथ देखकर झटक दिया था प्रियंका का हाथ

प्रियंका चोपड़ा सचमुच की देसी गर्ल हैं क्योंकि इस देश में उन्हें प्यार करने वालों की कमी नही हैं औऱ अब वो विदेशी बहू बनकर हॉलीवुड को भी अपना बना रही हैं। हॉलीवुड में भी प्रियंका को खूब पसंद किया जा रहा है औऱ वो अपने जलवे बिखेर रही हैं। प्रियंका की पति निक के साथ अक्सर तस्वीरें सामने आती हैं जिसमें दोनों काफी रोमांटिक दिखते हैं साथ ही कई बार निक के परिवार की मस्ती करती तस्वीर भी पोस्ट हुई है। प्रियंका के ससुराल वालें भी उन्हें दिलो जान से चाहते हैं, लेकिन उनके ससुराल में एक शख्स ऐसा भी है जो उन्हें पसंद नहीं करता।

कौन है वो जिसे नहीं पसंद प्रियंका

प्रियंका ने निक से शादी भारत में की और पूरे रीति रिवाज के साथ जोनास परिवार ने प्रियंका को अपने घर की बहू बनाया। यहां तक की जो जोनास , केविन, सोफी टर्नर भी भारतीय परिधान पहने भारत में नजर आएं। इसे देखकर हर किसी को हैरानी भी हुई की प्रियंका को अपनाने के साथ साथ जोनास परिवार ने पूरी भारतीय सभ्यता को भी अपना लिया। इससे ये भी पता चलता है कि प्रियंका को सिर्फ उनके पति निक का ही नहीं बल्कि पूरे ससुराल का प्यार मिलता है तो फिर ऐसा कौन है उनके ससुराल में जिसे प्रियंका अच्छी नहीं लगती।

बता दें निक के बड़े भाई केविन जोनास ने बताया है कि उनकी छोटी बेटी वेलेंटिना को प्रियंका शुरु में अच्छी नहीं लगती थीं। दरअसल वेलेंटिना अपने पापा की तरह ही अपने अंकल निक को लेकर काफी पोजेसिव और ऑबसेस्ड हैं। जब प्रियंका शादी करते उनके परिवार में आई तों वेलेंटिना को अच्छा नहीं लगा कि उनके अंकल से कोई इतना क्लोज रहे।

केविन ने बताया कि अब उनकी दोनों बेटियां प्रियंका के साथ काफी घूलमिल गई हैं औऱ उन्हें पसंद भी करती हैं, लेकिन जब शुरुआत में प्रियंका निक से मिलती थीं तो वैलेंटिना को प्रियंका का निक के कंधे पर हाथ रखना नहीं अच्छा लगता था। कई बार तो वो प्रियंका को निक के साथ देखकर उनका हाथ भी झटक देती थीं। धीरे धीरे उसे समझ आया कि प्रियंका भी उनकी आंटी हो गई हैं औऱ उन्हीं के परिवार का हिस्सा हैं।

जोनास परिवार में खुश हैं प्रियंका

प्रियंका की बात करें तो वो दिल से देसी हैं इसलिए उन्हें किसी को अपना बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। जोनास परिवार को उन्होंने झट से अपना बना लिया और अब अपनी दोनों भतीजियों के साथ भी वो काफी सहज हो गई हैं। केविन की दोनों बेटियां अब प्रियंका को भी काफी पसंद करती हैं। सिर्फ परिवार ही नहीं प्रियंका जोनास ब्रदर्स के नए एलबम “सकर” का हिस्सा भी बन चुकी है।

फिलमों की बात करें तो हॉलीवुड में हाल ही में प्रियंका की फिल्म इजंट इट रोमांटिक रिलीज हुई थी। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। बॉलीवुड में प्रियंका की आखिरी फिल्म बाजीराव मस्तानी थी। इसके बाद से खबर है कि प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में नजर आ सकती हैं। फिलहाल तो प्रियंका अपने परिवार और हॉलीवुड प्रोजक्ट्स में बिजी है। बॉलीवुड भी देसी गर्ल को देखने के इंतजार में हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button