बॉलीवुड

शादी के एक महीने बाद प्रियंका की ऐसी तस्वीर आई सामने, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हबी निक जोनास के साथ अपनी शादीशूदा जिंदगी इन्जवॉय करती दिख रही हैं। वह समय समय पर निक के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। प्रियंका औऱ निक की तस्वीरों को देखकर लगता भी है कि यह जोड़ी स्वर्ग में ही बनी है। हाल ही में प्रियंका की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका देखते ही बनती हैं। उनकी इन तस्वीरों को सब्यसाची ने पोस्ट किया है जिसमें उनके शादी के दिनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शामिल हैं।

सब्यसाची ने पोस्ट की तस्वीरें

प्रियंका ने डेटिंग तो बहुत हीरो के साथ की, लेकिन निक के साथ सगाई का ऐलान एक दम चौंकाने वाला था। जब निक और प्रियंका ने ऐलान किया कि वह सगाई कर चुके हैं और जल्द शादी करने वाले हैं तो किसी को एक बार में यकीन नहीं हुआ। हालांकि निक की प्रियंका के परिवार के साथ समय बिताने वाली तस्वीरों ने यह बात साफ कर दी की दोनों अपने रिलेशन को लेकर कितने सीरियस हैं।

निक और प्रियंका और ने हिंदू औऱ क्रिश्चियन दोनों रीति रिवाज से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरों ने उस वक्त भी खूब धूम मचाई थी। अब धीरे धीरे उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने प्रियंका की इन तस्वीरों को शेयर किया है जिसे देखकर आप भी प्रियंका की खूबसूरती में खो जाएंगे। प्रियंका की यह तस्वीरें उनके हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी की है जिसमें उन्होंने चटख लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था।

लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी प्रियंका

इस ड्रेस में प्रियंका ने भारी सफेद मोतियों की ज्वैलरी पहनी थी जो  की सब्यसाची हैरिटेज की ही थी। प्रियंका ने पूरी तरह से घूंघट भी ओढ़ रखा था और बिल्कुल एक हिंदुस्तानी दुल्हन बनी हुई थीं। उन्होंने गोल्डन रंग के कलीरें भी पहनें हुई थां और साथ ही नाक में एक बड़ी सी मोती की लड़ वाली नथ भी। प्रियंका के इस डिजाइनर लंहगे में 110 कलकत्ता की मशहूर 110 इम्ब्राइरी की गई थी और इस ड्रेस को तैयार करने में 3, 720 घंटे का समय भी लगा था।

क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुआ शादी में प्रियंका ने रॉल्फ लॉरेन का डिजाइन किया हुआ विंग गाउन पहना था। उस वक्त प्रियंका को हाथ में बुके लिए आता देख निक भावुक हो गए थे। दोनों की शादी बेहद शानदार हुई थी। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी के वक्त प्रियंका भी काफी भावुक हो गई थीं। उनका कन्यादान परीणीति के मम्मी पापा ने किया था।

रिसेप्शन रहा बेहद शानदार

शादी के बाद प्रियंका और निक ने मुंबई औऱ दिल्ली में रिसेप्शन दिए थे। प्रियंका के दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शरीक हुए थे। वहीं मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका के बॉलीवुड दोस्त और कई सारे सेलिब्रिटिज आए थे। उनका रिसेप्शन में एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थें। वहीं जोनास परिवार भी पूरी तरह से देसी रंग में रंगा नजर आ रहा था। शादी के बाद प्रियंका फिलहाल स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरा मंडी में भी नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button