बॉलीवुड

प्रियंका का रिसेप्शन: प्रियंका ने निक का दिया ऐसा परिचय, शर्म से हो गए लाल, वीडियो वायरल

बॉलीवुड में जश्न का दौर जारी है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 20 दिंसबर को अपना दूसरा रिसेप्शन दिया जिसमें बॉलीवुड जगत के कई बड़े दिग्गजों ने शिरकत की। बता दें कि दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में शादी रचाई थी। इसके बाद चार दिसंबर को निक और प्रियंका ने अपना पहला रिसेप्शन दिया था जिसमें पीएम मोदी ने शिरकत की थी। इसके बाद प्रियंका और निक ने 19- 20 दिसंबर को अपना बॉलीवुड रिसेप्शन दिया है। हालांकि इस रिसेप्शन में भी कुछ बड़ी ही प्यारी बातें हुईं जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

प्रिंयका ने किया धन्यवाद

दरअसल निक औऱ प्रियंका जब अपने रिसेप्शन में स्टेज पर खडे थे तो प्रियंका ने हाथ में माइक लेकर सबका शुक्रिया अदा किया। प्रियंका ने कहा कि आप सभी का यहां के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। यह मेरी जिंदगी का सबसे खास पल है और आप सभी का यहां आने के लिए मैं आपका बहुत धन्यवाद करती हूं।प्रियंका ने कहा कि मैं उन सभी लोगों को अपने पति निक से मिलवाना चाहती थी जिनकी वजह से मुझे ऐसी जिंदगी मिली है।प्रियंका ने इस मौके पर अपना पिता को भी याद किया।

शर्मा गए निक

वहीं बगल में निक भी खड़े होकर प्रियंका की बातें सुन रहें थे। इसके बाद प्रियंका ने उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि ये मेरे पति निक जोनास हैं। यह सुनते ही भीड़ से हुटिंग शुरु हो गई औऱ निक एकदम शर्मा गए।हालांकि निक ने भी अपने दिल की बात कहने का मौका नहीं छोड़ा। निक ने तुरंत कहा कि यह भारत में मेरा पहला शो है जिस पर सबसे ज्यादा प्रियंका को हंसी आ गईं। निक ने भी सबका आने का और जश्न में शरीक होने का धन्यवाद दिया। उनका यह प्यारा वीडियो कुछ ही मिनटो में जबरदस्त वायरल हो गया और लोगों ने इस कपल को एक बार फिर बधाई दी।

 

View this post on Instagram

 

They are so cute #nickyankareception

A post shared by ℬollywood? (@bollysfitoor) on Dec 19, 2018 at 8:30am PST

बता दें कि प्रियंका और निक के वेडिंग का दूसरा रिसेप्शन भी बहुत खास रहा। इस पार्टी में भी सारे सेलिब्रिटीज एक से बढ़कर एक लग रहे थे। यहां तक की इस पार्टी में सबसे पहले सलमान खान पहुंचे जो अक्सर हर पार्टी में लेट जाते थे। दरअसल ऐसी खबरें थीं कि प्रियंका के भारत छोड़ने के बाद सलमान पीसी से नाराज हैं, लेकिन उनके रिसेप्शन में पहुंच कर सलमान ने साबित कर दिया की उनके मन में को शिकवा गिला नहीं है।

सितारों से सजी महफिल

साथ ही इस रिसेप्शन में प्रियंका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा के साथ पहुंचे। साथ ही इससे भी यह जाहिर हो गया कि शाहिद और प्रियंका भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। वहीं इस पार्टी मे सारा अली खान, जान्हवी कपूर, कैटरीना कैफ, अनुष्का, कंगना , संजय लीला भंसाली, रेखा, दीपिका रणवीर, राजकुमार राव जैसे सितारे भी शामिल हुए।

इसके साथ ही खेल इंडस्ट्री से नई नवेली दुल्हन बनीं साइना नेहवाल भी अपने पति के साथ पहुंची थीं। सानिया मिर्जा भी इस रिसेप्शन में पहुंची थी। वहीं प्रियंका के साथ स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रहीं जायरा वसीम भी पहुंची थी। प्रियंका के इस रिसेप्शन में शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे नदारद थे।

यह भी पढ़ें

Back to top button