बॉलीवुड

प्रियंका और निक की प्रेम कहानी, जानिये कैसे हुई थी प्रियंका-निक के प्यार की शुरूआत

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रियंका और निक की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। और प्रियंका ने अपने हाथों में निक के नाम की मेंहदी भी लगा ली है, और अब कुछ ही दिनों में दोनों शादी के बंधन में बंध के हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। सोशल मीडिया में इस समय बस दोनों की शादी की ही चर्चा हो रही है। उनकी शादियों के साथ ही इन दिनों एक चीज और है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है वो हैं इन दोनों का एक इंटरव्यू जो इन दोनों में अपनी शादी से पहले वोग मैगजीन को दिया था, इस इंटरव्यू में पहली बार निक और प्रियंका ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी, और बताया था कि किस तरह से दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी।

वोग को दिए गए इंटरव्यू के मुताबिक निक ने सबसे पहले अप्रोच करने के लिए क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा था, और उनसे प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा था कि- प्रियंका बहुत खूबसूरत है।

उसके बाद सितंबर 2016 में निक ने पर्सनली ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज कर कहा था कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। और इस मैसेज के जवाब ने प्रियंका ने निक को मैसेज करके कहा था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वो उनके फोन पर कान्टैक्ट करें।

मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू के मुताबिक साल 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। लेकिन इनकी ये मुलाकात पहली बार नहीं थी, इससे पहले भी दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिल चुके थे, जिसके बाद प्रियंका ने निक को अपने घर पर इनवाइट किया था। जब निक उनके घर पर आए थे तो घर पर उनकी मम्मी मधु चोपड़ा भी मौजूद थी और वो टीवी पर लॉ एंड ऑर्डर सीरियल देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक उन्होंने कुछ घंटे साथ में बिताएं और बातें की।

अपनी इस तीसरी डेट में निक को समझ आ गया था कि प्रियंका उनके लिए परफेक्ट हैं, जिनके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिता सकते हैं। सभी को पता है कि निक ने प्रियंका को उनके बर्थ डे पर प्रपोज किया था लेकिन ये सच नहीं है। निक ने बताया कि निक ने सबसे पहले प्रियंका को प्रपोज उन्होंने ग्रीस में किया था, और निक ने इसकी तैयारी बहुत पहले ही कर ली थी। निक अंगूठी खरीदकर ही प्रियंका को प्रपोज करने पहुंचे थे। और निक ने घुटने पर बैठकर प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था। निक का प्रपोजल सुनने के बाद प्रियंका कुछ पल के लिए खामोश हो गई थीं और थोड़े समय बाद प्रियंका ने निक का प्रुोजल एक्सेप्ट कर लिया था।

निक के भाई ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि निक ने जब प्रियंका को मेट गाला अवॉर्ड में देखा था तब से ही वो प्रियंका पर एकदम क्लीन बोल्ड हो गए थे।

प्रियंका ने इस इंटरव्यू में बताया कि वो निक को निक नाम से नहीं बुलाती हैं बल्कि उन्होंने निक को एक प्यारा सा निक नेम दिया है। रिपोर्टस के अनुसार प्रिंयका निक को ओल्ड मैन जोनस कहकर बुलाती हैं। प्रियंका ने निक को यह नाम क्यों दिया है इसके पीछे की वजह भी बताई है। प्रियंका ने बताया कि एक बार वह निक के साथ लॉस एंजेलिस में डेट पर गई थीं। तब निक ने प्रियंका से कहा था-मुझे तुम्हारी एक बात जो सबसे ज्यादा पसंद है वो तुम्हारा दुनिया को देखने का नजरिया।

इस बात पर प्रियंका ने कहा कि- एक लड़की के तौर पर मैं कहना चाहूंगी कि मुझे कभी भी कोई ऐसा शख्स नहीं मिला जो ये कहता कि उसे मेरा महत्वाकांक्षी होना पसंद है। मेरे साथ हमेशा उल्टा ही हुआ है।

प्रियंका ने निक के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों ने कहा कुछ तो करो शर्म, देखिए

ब्वॉयफ्रैंड निक के लिए प्रियंका ने आखिर दी बड़ी कुर्बानी, अब भारत में नहीं आएंगी नजर देसी गर्ल

Back to top button