बॉलीवुड

अर्जुन मलाइका के शादी की खबरों के बीच आई बड़ी खबर, फिर बन सकती है अरबाज-मलाइका की जोड़ी

बॉलीवुड में शादी का सीजन अभी भी जारी है औ इस साल भी कई बड़ी जोड़ियां शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। मलाइका अरबाज से तलाक ले चुकी हैं औऱ अक्सर उन्हें अर्जुन कपूर के साथ देखा जाता है। वहीं दोनों अलग अलग इस बात को कबूल कर चुके हैं कि वो सिंगल नहीं है औऱ जल्द ही शादी की खबरें भी चर्चा में है। इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि मलाइका और अरबाज एक बार फिर साथ आ सकते हैं।

फिर बन सकती है अरबाज -मलाइका की जोड़ी

बता दें कि अर्जुन औऱ मलाइका की शादी की खबरें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि अप्रैल के महीने में क्रिश्चियन रीति रिवाज से अर्जुन और मलाइका शादी कर लेगें। इसी बीच एक ऐसी खबर भी आई है जिसे सुनकर अर्जुन औऱ उनके फैंस को झटका लग सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि मलाइका बहुत जल्द एक बार फिर अपने पति अरबाज के साथ जोड़ी बना सकती हैं।

दरअसल नच बलिए सीजन 9 के मेकर्स ने मलाइका और अरबाज को इस शो का जज बनाने का मन मनाया है। जब अलग हुए ये पति पत्नी एक साथ नजर आएंगे तो दर्शकों को शो में मजा आएगा और साथ ही टीआरपी भी अच्छी बढ़ेगी। मेकर्स को भी लगता है कि अरबाज और मलाइका को एक साथ देखकर दर्शकों का उत्साह बढ़ेगा औ उन्हें ये क़ॉनसेप्ट पसंद भी आएगा। गौरतलब है कि अरबाज- मलाइका ने 2017 में तलाक लिया था।

जॉर्जिया के साथ हैं अरबाज

अरबाज और मलाइका ने लव मैरिज की थी और ये शादी करीब 17 साल चली, लेकिन फिर अचानक  अरबाज और मलाइका के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। मलाइका का नाम अर्जुन से काफी जुड़ने लगा। वहीं अरबाज भी मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं और खबर है कि वो भी जॉर्जिया को अपनी पत्नी बनाने के बारे में सोच रहे हैं। जॉर्जिया भी अक्सर खान परिवार के साथ घूलती-मिलती दिखती हैं।

अरबाज औऱ मलाइका के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने एक दूसरे से तलाक देने के बाद भी अपनी दोस्ती नहीं तोड़ी है। दोनों अपने बेटे अरहान के जन्मदिन पर साथ देखे गए थे। मलाइका और अरबाज ने किसी झगड़े के साथ अपने रिश्ते को खत्म नहीं किया बल्कि आपसी समझ से अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि लोगों को इस बात की हैरानी हुई थी की इतने साल साथ रहने के बाद दोनों अचानक क्यों अलग हो रहे हैं।

दूसरी तरफ मलाइका से पहले अर्जुन का नाम सलमान की बहन अर्पिता से जुड़ा था, लेकिन बात नहीं बनीं और अर्पिता ने आयुष से शादी कर ली। इसके बाद धीरे धीरे मलाइका के साथ अर्जुन का नाम जुड़ने लगा। तलाक  के बाद से मलाइका ने खान सरनेम को भी हटा दिय़ा था। इसके बाद मलाइका ए नाम का नेकलेस पहने नजर आई थीं। जिसके बाद से लोगों का पूरा यकीन हो गया कि मलाइका अब कपूर खानदान का बहू बनने की तैयारी में हैं। हालांकि अरबाज के साथ मलाइका जज बनी नजर आएंगी तो अर्जुन की दिल की धड़कने बढ़ जाना मुमकिन है।

यह भी पढ़ें

Back to top button
?>