बॉलीवुड

आलिया-रणबीर को लेकर ऋषि कपूर का बड़ा फैसला, ‘अप्रैल में बजेगी कपूर खानदान में शहनाई’

बॉलीवुड की गलियारों में इन दिनों आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा है। आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे को लंबे अर्से से डेट कर रहे हैं, ऐसे में अब उनकी शादी की खबरें भी सामने आ रही है। दोनों शादी की बात पर भले ही मीडिया के सामने बोलने से कतराते हो, लेकिन दोनों की फैमिली पूरी तरह से तैयार है। जी हां, आलिया और रणबीर कपूर की फैमिली की अब पहली प्राथमिकता दोनों की शादी ही है, जिसकी वजह से अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे के प्यार में पागल हैं। दोनों को एक साथ कई जगह पर स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में अब दोनों की शादी की खबरे सामने आ रही हैं। हालांकि, आलिया भट्ट रणबीर कपूर से शादी की खबरों को लेकर हमेशा खारिज करती रहीं हैं, लेकिन इस बार यह खबर उड़ती उड़ती नहीं आई है, बल्कि उनके पिता ऋषि कपूर की यह चाहत है। माना जा रहा है कि ऋषि कपूर अपने बेटे की शादी कराने के लिए उतावले हैं, जिसकी वजह से बड़ी खबर सामने आ रही है।

भारत लौटने वाले हैं ऋषि कपूर

रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर इन दिनों यूएस में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्हें कौन सी बीमारी है, इसका पता किसी को नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करा रहे हैं। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि ऋषि कपूर इसी महीने के आखिरी तक देश लौट आएंगे, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि इस महीने यानि मार्च के आखिरी तक ऋषि कपूर लौट आएंगे, जोकि अपने आप में ही एक बड़ी बात है।

भारत लौटते ही कराएंगे रणबीर कपूर की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋषि कपूर भारत लौटते ही अपने बेटे रणबीर की शादी कराएंगे। रणबीर की शादी आलिया भट्ट के साथ होगी। इतना ही नहीं, ऋषि कपूर की पहली प्राथमिकता आलिया और रणबीर कपूर की शादी है। ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ही फैमली अपने अपने पंडित से मिलकर अप्रैल महीने में शादी की डेट निकलवाएगी और अप्रैल में ही आलिया और रणबीर कपूर सात फेरे लेंगे, यानि दोनों की शादी अप्रैल या मई में तय मानी जा रही है।

मिल चुकी है फैमिली की मंजूरी

आलिया और रणबीर कपूर को फैमिली की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन दोनों फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। हालांकि, फिलहाल आई खबरों की माने तो दोनों अब बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, क्योंकि इस बार ऋषि कपूर रणबीर की एक नहीं सुनने वाले हैं और दोनों की शादी कराएंगे। मतलब साफ है कि इस साल आलिया और रणबीर की शादी होना पूरी तरह से फिक्स है।

Back to top button