बॉलीवुड

अर्जुन से शादी करने के लिए मलाइका के बेटे ने दी मंजूरी, बोला ‘मेरी मम्मा को पूरा हक है कि..’

बॉलीवुड की गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी के चर्चे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार दिन ब दिन परवान चढ़ रहा है। प्यार के मामले में अब दोनों अपने रिश्ते को एक नाम देने जा रहे हैं। जी हां, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन पर्दे के पीछे से ही दोनों शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। और इसी बीच मलाइका अरोड़ा के बेटे ने शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसे में दोनों अब अपनी अपनी फैमिली को इस रिश्ते के लिए राजी कर रहे हैं। यही वजह है कि पहले मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की फैमिली के साथ दिखी तो अब अर्जुन कपूर मलाइका के इकलौते के बेटे के साथ दिखे, जिससे मलाइका ने खुद मिलवाया। मलाइका अरोड़ा को अपने बेटे की बहुत फिक्र है और इसलिए वे अर्जुन कपूर से शादी करने के लिए अपने बेटे की सलाह ज़रूरी चाहती है और अब उनके बेटे ने सलाह दे दी है।

शादी के लिए राजी हुआ मलाइका का बेटा

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा है, जोकि तलाक के बाद अकेला रहता है। हालांकि दोनों उससे समय समय पर मिलने जाते हैं और उसकी ज़रूरतों का ध्यान रखते हैं। मलाइका अरोड़ा के बेटे का नाम अरहान है और वह 17 साल का है। अरहान को हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर पर देखा गया और उसके बाद तीनों एक साथ एक ही कार से गए। ऐसे में माना जा रहा है कि अरहान ने अपनी मम्मी की शादी के लिए हां कर दी हैं, क्योंकि वह हमेशा से ही उनकी खुशी चाहता है और उन्हें यह हक देना चाहता है।

अर्जुन कपूर की फैमिली है नाराज

जहां एक तरफ मलाइका अरोड़ा ने अपने 17 साल के बेटे को इस रिश्ते के लिए राजी कर लिया है, तो वहीं अर्जुन कपूर की फैमिली भी कुछ लोग काफी नाराज है और वे इस रिश्ते से खुश नहीं है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है और दोनों ही जल्दी ही शादी का फैसला ले सकते हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर की फैमिली को मनाने के लिए मलाइका अरोड़ा काफी पापड़ बेलती भी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन यह रिश्ता बोनी कपूर, सोनम कपूर और अंंशुला कपूर को पसंद नहीं है।

अर्जुन कपूर और सलमान नहीं करते हैं आपस में बात

अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट करने लगी तो सलमान को यह रास नहीं आया और उन्होंने अर्जुन कपूर से दुश्मनी मोल ले ली। इतना ही नहीं, सलमान खान मलाइका अरोड़ा को भी सबक सिखाने से पीछे नहीं हटते हैं और इसका सबसे ताजा उदाहरण है कि मलाइका को दबंग-3 में नहीं लिया जाएगा और यह मलाइका के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

Back to top button