बॉलीवुड

तलाक के दो साल बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ‘मैं अरबाज के साथ घुट रही थी और उसने मेरी..’

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा लगातार सुर्खियों में छाई हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है। मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि दोनों बहुत जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन इससे पहले मलाइका अरबाज खान से तलाक ले चुकी है और अब जाकर एक चौंका देने वाला बयान दिया है। जी हां, अरबाज खान से तलाक के दो साल बाद मलाइका अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अरबाज खान से तलाक की वजह भी अर्जुन कपूर ही माने जाते हैं, लेकिन तलाक के कुछ साल बाद ही मलाइका अरोड़ा ने बड़ा बयान दिया है। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक की असली वजह का खुलासा किया। मलाइका अरोड़ा ने उस दर्द का बयां किया, जिसकी वजह से उन्होंने अरबाज खान से तलाक लेना सही समझा।

अरबाज पर मलाइका का बड़ा बयान

अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अब जाकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मलाइका अरोड़ा ने कहा कि मैं अरबाज के साथ खुश नहीं थी। मेरी मैरिड लाइफ हैप्पी नहीं थी। मुझे उसके साथ घुटन महसूस होती है और इन्ही सब वजह से मैंने उससे अलग होने का फैसला किया, ताकि हम दोनों इस घुटन भरे रिश्ते से आजाद हो सकते। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने यह खुलासा करीना के टॉक शो में किया।

अरबाज और मलाइका अरोड़ा हैं अब फ्रैंड

मलाइका ने अरबाज खान को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि अब हम दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन अपने बेटे के लिए हम आपस में मिलते जुलते रहते हैं और हमारे बीच अब दोस्ती हो गई है। बता दें कि अरबाज और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है, जिससे मिलने के लिए दोनों लोग आते जाते रहते हैं। अरबाज और मलाइका अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं और उनका बेटा भी अपने माता पिता के फैसले के साथ है और उनकी खुशियों के लिए भगवान से दुआ करता है।

अर्जुन कपूर से कर सकती हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से जल्द शादी कर सकती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ कई बार लेट नाइट पार्टी और डिनर में स्पॉट हुए हैं। इसके अलावा दोनों ने हाल ही में अपने लिए एक घर खरीदा है, जिसमें दोनों ने बराबर पैसा लगाया है। इस घर में दोनों शादी के बाद रहेंगे और अपनी नयी दुनिया की शुरूआत करेंगे। माना जा रहा है कि दिसंबर तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Back to top button