स्वास्थ्य

लड़कियों को क्यों होती है होठों के ऊपर बाल की समस्या, जानें कैसे कर सकती हैं इसका घरेलू इलाज

दाढ़ी मूछें मर्दों की शान होती हैं जिनमें वह बेहद ही हैंडसम लगते हैं, लेकिन अगर दाढ़ी मूछ वाले बाल स्त्रियों को आने लगें तो। ये कोई मजाक की बात नही है बल्कि असल में कई लड़कियों के अपर लिप होते हैं यानी होंठ के ऊपर बालों का आ जाना। ये मूछ जैसे एकदम काली और घनी नहीं होती है, लेकिन ज्यादा बाल होने से भी खूबसूरती कम हो जाती है। इन अपर लिप्स के बालों को हटाने के लिए लड़कियों को कई तरह की मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार वैक्स का सहारा लेना पड़ता है या फिर थ्रेडिंग से ये काम होता है। वहीं कुछ लड़कियां ब्लीच का सहारा लेती हैं। हालांकि कुछ ऐसे नुस्खें हैं जिनसे आप घर बैठे प्राकृतिक तरीकों से भी बाल हटा सकते हैं।

क्यों लड़कियों के चेहरे पर आते हैं बाल

चेहरे पर बाल की दो वजहें मानी जाती हैं। पहला कारण तो ये हो सकता है कि जेनेटिक या अनुवांशिक कारणों से या फिर हॉर्मोंस की गड़बड़ी के चलते ऐसा हो जाता है। दूसरा कारण हॉर्मोन्स की गड़बड़ी के चलते होता है। हॉर्मोनल संतुलन जब बिगड़ता है तो चेहरे पर बाल आने लगते हैं। थोड़े बहुत बाल आना सामन्य है, लेकिन बाल अगर ज्यादा आ रहे हों तो फिर आप इसके लिए प़ॉर्लर .या फिर डॉक्टर के पास अपना इलाज करा सकते हैं।कई बार खराब लाइफस्टाइल के चलते भी ये समस्या सामने दिखने लगती है। बहुत ज्यादा तनाव लेना सही नहीं है और अपनी रोजमर्रा की आदतों में सुधार लाना सही रहेगा। ऐसे मे कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं जिनसे आप इलाज कर सकते हैं।

हल्दी बेसन का मास्क

एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला लें। बेसन और हल्दी के साथ अब इसमें इतना दूध डालें जिससे की एक अच्छा गाढ़ा पेस्ट बन जाए। अब इस गाढ़े पेस्ट को अपर लिप पर लगा लें। फिर इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जब सूख जाएं तो इसे साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में कुछ दिनों तक करते रहें, धीरे धीरे इसका असर आपको देखने को मिलेगा। हल्दी बालों को अंदर से कमजोर करती है और बेसन और दूध से चेहरे की सफाई भी हो जाती है।

नींबू और चीनी का मिश्रण

इस मिश्रण से भी आप अपने अपर लिप्स को हटा सकते हैं।  एक चम्मच चीनी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।अब इस मिश्रण क मिलाकर कुछ देर के लिए ओवन में छोड़ दें। जब चीनी पिघल जाए तो इस मिश्रण को भी बाहर निकाल लें। अब जिस भी जगह पर आपके अनचाहे बाल हों और अप लिप पर भी इस पेस्ट को लगा ले। ऐसा करने के बाद आपके चेहरे से अनचाहे बाल गायब होने लगेंगे। कुछ दिन तक ऐसा इस्तेमाल करने के बाद आपको ये अंतर साफ ही दिखने लगेगा।

दूध और हल्दी

ये एक ऐसा पेस्ट है जिसको चेहरे पर लगाने से ना सिर्फ आपके चेहरे के अनचाहे बाल हटते हैं बल्कि आपके चेहरे की रंगत भी निखरती है। सबसे पहले हल्दी थोड़ी ज्यादा मात्रा में लें औऱ फिर उसमें कुछ बूंद दूध मिला लें जिससे की एक अच्छा पेस्ट तैयार हो जाए। अब आप इस पेस्ट को अपने अपर लिप पर लगा लें और कुछ देर सूखने दें जब सूख जाए तो इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।

यह भी पढ़ें

Back to top button