स्वास्थ्य

जानें क्या है कीटो डाइट, कैसे आपके शरीर के लिए हो सकती है फायदेमंद

शरीर के मोटापे को कम करने के लिए एक्सरसाइज और योग को बहुत ही अच्छा माना जाता है। साथ ही अगर खानपान पर ध्यान दिया जाए तो आपको सफलता भी जल्दी मिलती है। हालांकि बहुत से लोग वजन कम करने के चक्कर में डाइटिंग पर चले जाते हैं। इससे वजन क तो नहीं होता बल्कि चक्कर आना या ज्यादा खाना खा लेने की समस्या हो जाती है। डाइटिंग का मतलब यह नही है कि आप खाना खाना बंद कर दें। इसके लिए सही खानपान अपनाना जरुरी है। ऐसे में कीटो डॉयट वजन कम करने के लिए सही मानी जाती है। आपको बताते हैं क्या है कीटो डॉयट और किन लोगों को करना चाहिए इनका इस्तेमाल।

किन्हें नहीं लेना चाहिए कीटो डॉयट

कीटो डाइट लगभग हर कोई व्यकित अपान सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों के लिए यह डाइट सही नही है और उन लोगों को इस डायट को फॉलो नहीं करना चाहिए।अगर आप मधुमेह या डायबटीज का इलाज करवा रहे है या फिर उच्च रक्तचाप यानी हाई बीपी की दवा ले रहे हैं। अगर आप शिशु को स्तनपान करवाती हैं तो फिर आपको कीटो डॉयट फॉलो नहीं करना चाहिए।

क्या है कीटो डॉयट और क्या हैं इसके लाभ

  • कीटो डॉयट का मतलब है कार्ब्स को कम कर देना। इसमें 50 ग्राम कार्ब्स लिए जाएं और समय के साथ 20 ग्राम के अंदर लिया जाए। इसमें अंडे. मीट, चीज औऱ प्राकृतिक वसा शामिल है।
  • अगर ज्यादा कार्ब्स लेने से बचने के लिए आपको कुछ विशेष आहार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में ब्रेड पास्ता., चावल, और दूसरी चीजें जो शक्कर और कॉर्ब्स से भरपूर हों।
  • इसमें आप पेय पदार्थ भी शामिल कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इसमें चीनी ना हो। जैसे पानी, कॉफी, चाय और रेड वाइन शामिल हैं।

क्या हैं कीटो डॉयट के लाभ

  • कीटो डॉयट शरीर में तेजी सी वसा उपयोग करता है आप जल्द ही मोटापे से छुटकारा पा सकते है।
  • इस डॉयट से आप अपनी भूख कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे ही शरीर में केटोसिस में पहुंचता है और यह शरीर की वसा का उपयोग करने लगता है जिससे भूख लगनी कम हो जाती है। इससे आपके आहार पर अच्छा कंट्रोल होता है।
  • कोटी डॉयट आपको लंबे समय तक उर्जापूर्ण बने रहते हैं। कीटोन्स के इस्तेमाल से रक्त में शक्कर के स्तर में तेजी आती है।
  • यह आपके टाइप 2 डॉयबटीज को खत्म कर सकती है और रमक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित करते है।
  • कीटो को अपनाने से आपको पेट की कई समस्या दूर हो जाती हैं।इससे गैस, अपच, एसिडीटी, मरोड़ जैसी समस्या में आराम मिलता है।
  • इससे मिर्गी का अचूक उपाय इलाज माना जाता है। बच्चों के लिए तो यह खास है ही साथ ही अब बड़े लोगों को भी इस बीमारी के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या खाएं कीटो डाइट में

चिकन सलाद

इसमें आप अपनी कोई भी फेवरेट लो कॉर्ब सब्जियां ले सकते हैं। इसमें चिकन नगेट्स, सलाद ड्रेसिंग और सिजनिंग करके बना सकते हैं। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

क्लासिक डेविल्डएग

कीटो डॉयट फॉलो कर रहे हैं हो तो इसके लिए अंडा के इस्तेमाल करना सबसे सही लगता है। ये रेसिपी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपका पेट भरा रहता है।

वेजिटेबल फ्रिटाटा

यह एक ट्रेडिशनल इटैलियम रेसिपी है जो पूरी दुनिया में बहुत मशहूर है। इसमें एग मीट और कई तरह की सब्जियां होती है। इसका इस्तेमाल आप ब्रंच में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button