बॉलीवुड

इस लड़की पर आया पर सुनील शेट्टी के बेटे का दिल, बोलें ‘पापा इसे घर की बहू बना लो…’

बॉलीवुड में वेलेंटाइन डे का बहुत ही महत्व होता है। इस दिन कोई न कोई बड़ा राज बॉलीवुड की गलियारों से सामने ज़रूर आता है। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड गलियारों से एक नए नवेले लवर्स का खुलासा हुआ है। जी हां, बॉलीवुड में चुपके चुपके एक और जोड़ी बन रही है, जिसका खुलासा वैलेंटाइन डे पर हुआ और यह जोड़ी कोई और नहीं, बल्कि एक्शन हीरो सुनील शेट्टी के बेटे की है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

90वें के दशक के एक्शन हीरो कहे जाने वाले सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया है और अब उनका बेटा भी डेब्यू के लिए तैयार हो चुका है। बता दें कि सुनील शेट्टी ने अपनी आवाज़ के दम पर बॉलीवुड में जबरदस्त करियर बनाया है। सुनील शेट्टी की आवाज़ ही उनकी पहचान है और उनके धाकड़ आवाज़ से फिल्म के डायलॉग में जान आ जाती थी। डेब्यू करने से पहले ही सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी सुर्खियों में छा गया है। जी हां, अहान शेट्टी ने अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूंढ ली है और शेट्टी परिवार के लिए बहू, जिसका इजहार वैलेंटाइन डे के मौके पर किया गया।

इस लड़की के लिए धड़कता है अहान शेट्टी का दिल

 

View this post on Instagram

 

?

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty) on


वैलेंटाइन डे के मौके पर अहान शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक लड़की दिखाई दे रही है और उसके साथ एक दिल का इमोजी बनाया गया है, जोकि बहुत कुछ कह रहा है। अहान जिस लड़की को डेट कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि तानिया श्रॉफ हैं। तानिया और अहान एक साथ कई बार दिख चुके हैं, लेकिन बार बार दोनों मीडिया से छिपते हुए भी नजर आएं। हालांकि, तानिया और अहान एक दूसरे के बहुत ही करीब हैं और करियर में सेट होने के बाद तुरंत दोनों शादी भी कर सकते हैं।

तानिया को लेकर काफी गंभीर है अहान शेट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अहान अपनी लव लाइफ को ज्यादा सुर्खियों में नहीं लाना चाहते हैं और इसलिए वे तानिया को पूरी दुनिया से  छिपाकर रखना चाहते हैं, लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। तस्वीर में दोनों की कैमिस्ट्री काफी स्ट्रांग लग रही है। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, लेकिन फिलहाल दोनों का फोकस करियर बनाने पर है, इसलिए वे लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना चाहते हैं।

जल्द डेब्यू करेंगे अहान शेट्टी

अहान शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे बहुत ही जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। याद दिला दें कि अहान शेट्टी को साजिद साउथ की सुपरहिट फिल्म आर.एक्स. 100 के हिन्दी रीमेक से बॉलीवुड में लांच करेंगे, जिसका खुलासा उन्होंने कुछ दिन पहले किया था। अहान शेट्टी के साथ फिल्म में कौन सी अभिनेत्री काम करेगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर अहान शेट्टी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Back to top button