बॉलीवुड

शादी के बाद इस खूबसूरत बंगले में रहेंगे अर्जुन और मलाइका, दोनों ने साथ मिलकर है खरीदा

बॉलीवुड की गलियारों में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्यार के चर्चे जोरो शोरो से हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अपने प्यार का इजहार खुल्लम खुल्लम कर रहे हैं। दोनों एक साथ लंच, डिनर और मूवी जाते हैं, जहां खूब मस्ती भी करते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की दुनिया में अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, ऐसे में अब दोनों शादी करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने अफेयर की बात न सिर्फ दुनिया के सामने कबूली है, बल्कि अब इसके अपनी फैमिली को भी मनाते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं और माना जा रहा है कि अब दोनों अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने घर भी देखा है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ लेट नाइट पार्टी में भी दिखते हैं, जहां दोनों अपने फ्रैंड्स के साथ मस्ती भी करते हैं।

दोनों ने साथ खरीदा है घर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने घर खरीदा है। यह घर दोनों ने साथ मिलकर खरीदा है। दरअसल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं, इसलिए हर चीज़ में दोनों बराबर का पैसा लगा रहे हैं। यह घर देखने में बहुत ही सुंदर हैं और दोनों ने इसे खुद डिजाइन करवाया है और शादी के बाद इसी घर में रहेंगे। यह काफी बड़ा बंगला है, जोकि बहुत खूबसूरत है।

एक दूसरे से करते हैं बहुत प्यार

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। यह शायद किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। जी हां, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ अब परछाई की तरह दिखते हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा कभी अकेला नहीं छोड़ती हैं और दोनों के बीच खास बात यह है कि दोनों इस रिश्ते में एक दूसरे को बराबर का भाव देते हैं, जोकि एक बहुत ही अच्छा फैसला है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को पर्सनल स्पेस भी देते हैं, जोकि किसी भी रिश्ते के लिए ज़रूरी है।

जल्द कर सकते हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों जल्दी ही सात फेरे ले सकते हैं और इसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी है। घर फाइनल होने के बाद दोनों शॉपिंग करेंगे। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के घरवालों से भी मिल चुकी हैं। और सभी मलाइका के लिए राजी हैं, सिवाय बोनी कपूर के। बोनी कपूर ने अभी तक मलाइका के लिए हामी नहीं भरी है। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि दोनों ने सीक्रेट मैरिज भी कर ली है और अब फैमिली वालों को मनाएंगे और फिर धूमधाम से शादी करेंगे।

Back to top button