बॉलीवुड

श्रीदेवी को दुबई में छोड़ इन लोगों से मिलने गए थे बोनी कपूर, सामने आई तस्वीरें

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में जब बीते साल श्रीदेवी के मरने की खबर आई थी तो इस बात पर किसी को भी यकीन नहीं हो पाया था। कि कैसे अचानक से बॉलीवुड ने अपना एक सितारा खो दिया। कई लोगों को तो इस बात पर यकीन तक नहीं हुआ था कि ऐसा सच में हो गया है। लेकिन सच तो यही था कि श्रीदेवी हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़कर जा चुकी थी।

दरअसल श्रीदेवी दुबई मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए गई थी। जिसके बाद वो वहां पर शापिंग करने के लिए रूक गई थी। और बोनी कपूर वापस इंडिया आ गए थे। जिस दिन श्रीदेवी की मौत हुई उस दिन बोनी कपूर दुबई पहुंचे थे और उनका श्रीदेवी के साथ डिनर करने जाने का प्लैन था। लेकिन सबके मन में सवाल ये उठ रहे थे कि आखिर बोनी कपूर उनको वहां अकेले छोड़कर इंडिया वापस आए क्यों थें। तो इस बात का जवाब देते हुए बोनी कपूर ने बताया कि वो किस वजह से वापस इंडिया आए थे।

बता दें कि मोहित मारवाह की शादी 18 फरवरी को थी जिसमें श्रीदेवी, खुशी कपूर और बोनी कपूर शामिल होने पहुंचे थे, जबकी जाह्नवी अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग में बिजी थी जिस वजह से वो उस फंक्शन को अटैंड नहीं कर पाई थी। शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद खुशी और बोनी कपूर 21 फरवरी को भारत वापस लौट आए थे क्योंकि बोनी कपूर को 22 फरवरी को  लखनऊ में यूपी इनवेस्टर्स समिट में शामिल होना था। समिट के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसमें बोनी कपूर के साथ फिल्मों के निर्देशक सुभाष घई और भोजपुरी फिल्मों के एक्टर रवि किशन भी उनके साथ में नजर आए थे।

दुबई के खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर 24 फरवरी को दोबारा दुबई पहुंचे थे और वो श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे। बोनी कपूर शनिवार को अमीरात की फ्लाइट EK507 से दुबई करीब शाम 5 बजे पहुंचे। और शाम के 6 बजे वो श्रीदेवी के होटल पहुंचे।बोनी ने श्रीदेवी से  डिनर पर चलने के लिए कहा जिसके बाद  श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में चली गईं। जब काफी समय तक वो बाहर नहीं आई तो बोनी कपूर ने वाशरूम का गेट नाक किया, लेकिन जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने धक्का मारकर गेट खोला।

बोनी ने देखा कि ‘श्रीदेवी बाथटब में बेसुध पड़ी हुई हैं। उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।’ जिसके बाद बोनी ने उनको होश में लाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं उठी तो उन्होंने अपने एक दोस्त को फोन किया जिसके बाद रात के तकरीबन 9 बजे पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।

बता दें कि श्रीदेवी के इस आक्समिक निधन ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। बता दे की श्रीदेवी को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी बॉडी में ऐल्कोहल पाया गया था। और उनकी मौत पानी में डूबने की वजह से हुई थी। इस तरह से रूप की रानी ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

Back to top button