बॉलीवुड

जब कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी को करना पड़ा था ऐसा काम, निधन के एक साल बाद हुआ खुलासा

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी के निधन को एक साल पूरे होने जा रहा है। उनका अचानक चले जाना बॉलीवुड के साथ साथ सभी को सदमा दे गया था। 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबन से निधन हो गया था। उनके निधन से सभी कौ शौक लग गया था क्योंकि शादी के वक्त वह काफी खुश नजर आ रही थीं। श्रीदेवी के जाने के बा जान्हवी की फिल्मों में एंट्री हो गई और आज उन्हें लोग पसंद भी कर रहे हैं। जान्हवी के अंदर श्रीदेवी की झलक देखने को मिलती है। हाल ही में श्रीदेवी के अंकल ने एक खुलासा किया है जिसके बारे में कम ही लोग जानते थे।

कर्ज चुकाने के लिए किया ये काम

श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने श्रीदेवी  निधन के बाद एक इंटरव्यू में उनकी जिंदगी का खुलासा किया। बतौर लीड अभिनेत्री श्रीदेवी की आखिरी फिल्म जुदाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी ने फिल्में करना बंद कर दिया था औऱ एक तरह के रिटायरमेंट पर चली गई थीं। हालांकि उन्होंने कुछ समय बाद पर्दे पर इंग्लिश विंग्लिश के जरिए कमबैक किया और उनका कमबैक सफल भी रहा। सबसे गौर करने वाली बात ये थी की ये कमबैक किसी शौक की वजह से नहीं बल्कि मजबूरी की वजह से करना पड़ा था।रेड्डी ने बताया था कि निर्माता और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को एक प्रोजक्ट में बहुत बड़ा घाटा हुआ था। उनके एक प्रोजक्ट में बहुत सारे पैसे डूब गए थे। अपने आप को और अपने परिवार को इस तंगहाली से निकालने के लिए श्रीदेवी को अपनी जायदाद तक बेचनी पडी थी। वहीं बोनी कपूर भी इस लॉस के चलते बहुत परेशान रहने लगे थे। घर की हालत ठीक करने के लिए श्रीदेवी ने फिर फिलमों में कमबैक किया।

श्रीदेवी ने कमबैक से मचाया था धमाल

ब्रेक के 15 साल बाद श्रीदेवी ने बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्मको गौरी शिंदे ने डॉयरेक्ट किया था। फिल्म 2013 में रिलीज हुई और अच्छे कॉन्सेप्ट के चलते काफी पसंद भी की गई। वहीं श्रीदेवी ने बता दिया की पर्दे पर उनका जादू अभी कम नहीं हुआ है। इसके बाद उनके हिस्से में आई मॉम। ये फिल्म तो कुछ खास नहीं चल पाई, लेकिन दर्शक एक बार फिर से श्रीदेवी के काम से प्रभावित हुए। वहीं जान्हवी भी धड़क की शूटिंग स्टार्ट कर चुकी थीं। बोनी कपूर का परिवार संभलने ही लगा था कि अचानक से हुए निधन ने सभी को सदमें में ला दिया।

जान्हवी को जब मां की डेथ का पता चला तो वह बदहवास रोने लगीं। वहीं अर्जुन कपूर जो श्रीदेवी के सौतेले बेटे थे उन्हें भी इस खबर ने धक्का दे दिया था। इसके बाद भी जान्हवी ने शूट पूरा रखा और धड़क रिलीज हुई। फिल्म को काफी पसंद किया गया औऱ जानह्वी में एक बार फिर लोगों ने श्रीदेवी को देखा। बता दें कि दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स में श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। पहले उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा था फिर जांच में पता चला कि बाथटब में गिरने की वजह से उनकी मौत हुई थी। आज चांदनी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी याद सभी के दिल में हमेशा बसी रहेगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button