बॉलीवुड

इन 5 सितारों ने सबसे अनोखे अंदाज में किया था पार्टनर को प्रपोज, सैफीना की कहानी है सबसे अलग

8 फरवरी यानी प्रपोज डे और वैलेनटाइन वीक का सबसे खास दिन। हालांकि प्यार करने वाले इस दिन प्रपोज करने का इंतजार नहीं करते बल्कि वह किसी भी खास तरीके से अपने पार्टनर को प्रपोज कर देते हैं और उसे ही खास बना देते हैं। हम फिल्मों और टीवी में दिखाए जाने वाले प्रपोजल स्टाइल को देखकर बहुत प्रभावित होते हैं, लेकिन ये स्टार्स सिर्फ टीवी औऱ फिल्मों में नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी रोमांटिक होते हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे उन रियल जोड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने पार्टनर को एक दम हटके अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था।

शाहरुख-गौरी

किंग खान सबके दिलों पर राज करते हैं, लेकिन शाहरुख के दिल पर  जो राज करती हैं वह हैं उनकी पत्नी गौरी। शाहरुख की प्रेम कहानी खुद किसी फिल्म का हिस्स लगती है। किंग खान जब इंडस्ट्री में आए तो वह शादी कर चुके थे। जब मॉडलिंग से उन्होंने करियर की शुरुआत की तो गौरी सिर्फ उनका प्यार थी। शाहरुख गौरी को दिलोजान से चाहते थे। दोनों के प्यार के रिश्ते में कई दीवार थी, लेकिन किस्मत को तो इन्हें मिलाना था। गौरी ने शाहरुख से दूर रहने का मन बनाया और मुंबई आ गईं। वहीं शाहरुख को जब पता चला तो वह उन्हें खोजने लगे और गौरी उन्हें समुंदर के किनारे मिली। शाहरुख ने वहीं उन्हें प्रपोज कर दिया और दोनों की शादी हो गई। आज दोनों की शादी को 27 साल हो चुके हैं, लेकिन इनका प्यार यूहीं जवान है।

करण-बिपाशा

टीवी के हैंडसम हंक करण और बॉलीवुड की हॉट अदाकार बिपाशा की प्रपोजल स्टोरी किसी फेयरीटेल जैसी लगती है। करण और बिपाशा फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे और वहीं से इनका प्यार शुरु हुआ था। वो 31 दिसंबर की रात थी जब करण बिपाशा एक साथ नए साल का जश्न मना रहे थे। करण ने बताय़ा कि आतिशबाजी हो रही थी और इसी बीच उन्होंने बिपाशा को अंगूठी दे दी। बिपाशा अंगूठी देखते ही एकदम सहम गईं। उन्हें यकीन नहीं था कि करण इतनी जल्दी शादी के लिए प्रपोज कर देंगे। इसके बाद से दोनों शानदार तरीके से शादी की।

अभि-ऐश

रिश्ते में कितनी रुकावटे क्यों ना आए, लेकिन सच्चा प्यार अपनी मंजिल पा ही लेता है। अभिषेक और ऐश की शादी में भी काफी तरह की अड़चने आई थीं। अभिषेक का रिश्ता किसी औऱ से था और ऐश भी किसी औऱ के साथ थीं, लेकिन किस्मत ने इन्हें एक करने का फैसला  कर लिया था। फिल्म गुरु के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी थी। एक इवेंट के दौरान अभिषेक होटल में थे और ऐश भी वहीं मौजूद थीं। होटल की उस बालकनी में अभिषेक ने ऐश को प्रपोज कर दिया और लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन ऐश ने इस रिश्ते को हां कह दिया।

सोहा-खेमू

पटौदी खानदान की बेटी सोहा और कुणाल की कहानी भी काफी दिलचस्प है। कुणाल और सोहा फिल्म के सेट पर मिल थे और उस वक्त दोनों ने एक दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं किया था, हालांकि बाद में मुलाकात का दौर बढ़ने लगा और फिर वो एक दूसरे के करीब आने लगे। सोहा एक महीने की ट्रिप पर यूरोप गई थीं। कुणाल ने उन्हें प्रपोज करने का प्लान बना लिया।वो सोहा को अपने साथ पेरिस ले गए और वहां पर बेहद ही रोमांटिक अंदाज में उन्होंने सोहा को प्रपोज कर दिया। सोहा ने हां कह दिया और आज दोनों का प्यारा से सुखी परिवार है।

सैफ-करीना

बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक सैफ करीना की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। करीना शाहिद से ब्रेकअप के बाद ही सैफ के साथ काफी घूलने मिलने लगी थी। फिल्म टशन के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। करीना ने बताया कि रिट्स होटल के बार में सैफ ने मुझे जब प्रपोज किया तो मैंने मना कर दिया था। दूसरी बार जब उन्होंने नोटरे डैम में फिर से प्रपोज किया तो मैंने सोचने के लिए वक्त मांगा और दो दिन बाद हां कर दी। आज के वक्त में सैफ औऱ करीना बेहद ही खूबसूरत कपल माने जाते हैं। साथ ही सैफीना के बेटे तैमूर को तो क्यूटेस्ट किड का खिताब भी मिला हुआ है।

यह भी पढ़ें

Back to top button